मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को लेकर सियासी जंग जारी। एनसीपी के नेता अजित पवार के बगावती तेवरों से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। उधर अपने वयोवृद्ध पिता शरदचंद्र पवार को ढाढस दिलाने की दृष्टिकोण से NCP सांसद सुप्रियाताई का गुस्सा फूट गया है। राका सांसद सुप्रिया सुले ने अजीत पवार को महा मौकापरस्त बतलाते हुए भाजपा नेताओं पर भी जबावी हमला बोल दिया है?
इधर चाचा शरदचंद्र पवार बनाम भतीजे अजीत पवार की लड़ाई के बीच पोस्टर हमला शुरू हो गया है। दिल्ली में जगह-जगह पुराने पोस्टर बदलकर नए लगाए जा रहे हैं। कहीं गद्दार तो कहीं सच की लड़ाई वाले बैनर लग रहे हैं। नए पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिस पर ‘गद्दार’ लिखा हुआ है। दिल्ली में शरद पवार के आवास के बाहर भी नए पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है ‘सच्चाई और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार के साथ है। भारत का इतिहास ऐसा है कि इसने विश्वासघात करने वालों को कभी माफ नहीं किया है।’
अजित पवार ने जाहिर की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने जाहिर की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा। अजित पवार ने मुंबई के एमईटी बांद्रा में हुई बैठक के दौरान कहा कि मैंने पांच बार डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। ये एक रिकॉर्ड है, लेकिन गाड़ी यहीं रूक गई है, आगे नहीं बढ़ रही। मुझे तहेदिल से ऐसा लगता है कि मुझे राज्य का प्रमुख (मुख्यमंत्री) बनना चाहिए। मेरे पास कुछ प्लान हैं जिन्हें मैं कार्यान्वित करना चाहता हूं और उसके लिए प्रमुख (मुख्यमंत्री) बनना जरूरी है। इससे सिएम शिंदे गुट में खलबली मच गई है।
NCP सांसद सुप्रियाताई ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘बीजेपी के नेता कहते हैं कि न खाउंगा और न खाने दूंगा.’ आगे बीजेपी पर तंज करते हुए कहा, “लेकिन जब जरूरत पड़ेगी तो पार्टी को नैचुरली पूरा खा जाउंगा. मैं दिखाऊंगी, आज के बाद महाराष्ट्र में आपको कुछ खाने नहीं दूंगी.” NCP नेेता सुप्रिया सुले ने कहा कि एनसीपी को नैचुरली करप्ट पार्टी कहा जाता था लेकिन आज देश में सबसे भ्रष्ट पार्टी बीजेपी है.
नए लोगों को बैठने का मिलेगा मौका- सुप्रिया सुले
पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि जो आज यहां आए हैं उनका स्वागत है. जो गए हैं उनको हमारी ढेरों शुभकामनाएं हैं. बीजेपी के खिलाफ आज से ही हम लड़ेंगे.
लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि ‘संघर्ष होता रहेगा. आज 8 से 9 कुर्सियां खाली हुई हैं. इन कुर्सियों पर नए लोगों को बैठने का मौका देंगे. महाराष्ट्र की जनता साहब के पीछे खड़ी है. मुझे पूरा यकीन हैं.’ बता दें कि इससे पहले अजित पवार ने कहा, “शरद पवार ने जब इस्तीफा दिया था तो उन्होंने सुप्रिया सुले से कहा था कि उन्हें समझाएं लेकिन सुप्रिया सुले ने कहा था कि पिता अड़ियल हैं.” इसके साथ ही अजित पवार ने शरद पवार की उम्र पर भी तंज किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी में लोग 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं.
विश्वभारत News Website