Breaking News

महाकुंभ मे धमाका प्लान फैल : अब्दुल रहमान का STF रिमांड में खुलासा

Advertisements

महाकुंभ मे धमाका प्लान फैल : अब्दुल रहमान का STF रिमांड में खुलासा

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

फरीदाबाद के पाली के वरिष्ठ पत्रकार केशव भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक पाली से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान ने रिमांड के दौरान एक और बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया है कि अयोध्या के अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करने से पहले उसे प्रयागराज में महाकुम्भ स्थल पर धमाका करना था।

वरिष्ठ पत्रकार श्रीभारद्वाज के अनुसार संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान ने महाकुंभ में बम धमाका करने की योजना बनाई थी परतु पूरे प्रयागराज संगम मेला स्थल परिसर मे चप्पे चप्पे में पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की वजह से वह सफल नहीं हो सका? STF की रिमांड में यह खुलासा हुआ है.

हरियाणा में फरीदाबाद के पाली से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान ने रिमांड के दौरान एक और बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया है कि अयोध्या के अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करने से पहले उसे प्रयागराज में महाकुम्भ स्थल पर धमाका करना था। इस काम को अंजाम देने के लिए सीमा पार से उसके आका ने उसे हैंड ग्रेनेड लेने के लिए फरीदाबाद पहुंचने को कहा था, लेकिन पिता के बीमार होने के कारण महाकुम्भ के दौरान वह यहां नहीं आ सका था।

राम मंदिर पर 4 मार्च के बाद हमले का प्लान था, कहां से मिल रहे थे अब्दुल को ऑर्डर

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) द्वारा संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने रहस्योद्घाटन किया है कि अयोध्या से पहले प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ पर हमला करना था। महाकुम्भ में करोड़ों की संख्या में लोग जमा हुए थे। ज्यादा भीड़ होने के कारण महाकुम्भ को निशाना बनाया जाना था। महाकुम्भ पर हमला करने के लिए उसे हैंड ग्रेनेड लेने के लिए फरीदाबाद आना था। इसी बीच अचानक से उसके पिता बीमार हो गए। इस वजह से उसने फरीदाबाद की यात्रा रद्द कर दी थी। जब उसके पिता की हालत में सुधार हुआ तो सीमा पार बैठे उसके आका ने उसे अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करने का निर्देश दिया था। अयोध्या राम मंदिर पर हमला 4 मार्च के बाद कभी भी करना था। अब एसटीएफ की टीम उसे ग्रेनेड देने वाले स्लीपर सेल की तलाश में जुटी है।

सूत्रों का कहना है कि भारत में सीमा पार से ग्रेनेड ड्रोन के जरिये पहुंचाए जा रहे हैं। हो सकता है कि राजस्थान या पंजाब की सीमा के पास ये ग्रेनेड पहुंचाए गए हों। पाकिस्तानी खुफिया एजेंशी

ISI ने राम मंदिर पर ग्रेनेड दागने की साजिश रची थी, फरीदाबाद से संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है?

बता दें कि, फरीदाबाद से गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) मॉड्यूल से जुड़े कथित संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को 4 मार्च को अयोध्या जाना था, लेकिन गुजरात एटीएस और पलवल एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 2 मार्च को ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अब्दुल रहमान से बुधवार को एनआईए और आईबी की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने कई खुलासे किए हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *