Breaking News
Oplus_131072

पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का आज कामठी में भव्य जनसंवाद कार्यक्रम : आम नागरिकों की समस्याओं का होगा समाधान

Advertisements

कामठी शहर के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को जानने के लिए, राज्य के राजस्व मंत्री और नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 9 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संघ मैदान में कामठी शहर के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह जनसंवाद कार्यक्रम पहली बार इतने बड़े स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है।

Advertisements

 

वहीं इस जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे और उनके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे.

Advertisements

 

कामठी के तहसीलदार गणेश जगदाले ने नागरिकों से अपील की है कि इस जनसंवाद बैठक में जिन नागरिकों को कोई समस्या है तो वे कामठी तहसील कार्यालय में लिखित रूप से जमा करें ताकि कोई भी समस्याग्रस्त नागरिक समस्या समाधान से वंचित न रहे. उन्होंने विश्वास जताया कि इस जनसंवाद कार्यक्रम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान होगा.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

राज्यातील रस्त्यांची कामे ठप्प : कंत्राटदारांचे कामबंद आंदोलन सुरु

राज्य सरकारकडे वारंवार पाठपुरावा करुनही शासकीय कामांची दीड वर्ष झाली तरी थकीत दयेके मिळत नसल्याने …

कंत्राटदार ७ एप्रिलपासून कामबंद करणार : फडणवीस सरकारवर रोष

जिल्हा पातळीवर केलेल्या शासकीय कामांची देयके गेली १६ महिने मिळत नसल्याने राज्यातील शासकीय कंत्राटदारांनी ७ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *