Breaking News
Oplus_131072

Truecaller अँप असुरक्षित : मोहन कारेमोरे का PM मोदी को खत

Advertisements

Truecaller एक कॉलर आईडी और स्पैम ब्लॉकिंग सर्विस है, जिसका सबसे अहम काम Caller ID बताना है. यानी अगर आपके नबंर पर कोई कॉल आती है, तो यह ऐप आपको उस नंबर के मालिक का नाम बताती है. अब आप लोग सोच रहे होंगे कि Truecaller को कैसे पता कि कौन-सा नंबर किसका है? दरअसल, इसके पीछे लाखों यूजर्स का डेटा है, जिसका एक्सेस ट्रूकॉलर के पास होता है. और यह एक्सेस किसी और ने नहीं, बल्कि यूजर्स खुद देते हैं.

Advertisements

 

लेकिन केंद्र सरकारने Truecaller के समान एक दुसरा अँप खुद सरकारी अँप बनाने की जरुरत है, इस विषय पर गंभीरता सें काम करने की मांग अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रचारक मोहन कारेमोरे ने पंतप्रधान, गृहमंत्री को खत भेजकर की है!

Advertisements

 

इसी डेटा की मदद से ऐप आपको कॉलर का नाम बताती है. हालांकि हाल की वर्षों में बड़ी चर्चा है कि किसी भी कंपनी के पास मौजूद आपका डेटा सिक्योर नहीं है, उसे दूसरे को बेचा जा सकता है. ट्रूकॉलर के पास भी डेटा तो है, मगर यह ऐप दावा करती है कि हर ग्राहक का डेटा सुरक्षित है और इस तक कोई नहीं पहुंच सकता है. इतना तो स्पष्ट है कि ट्रूकॉलर के पास आपका और इस ऐप को यूज करने वाले का पूरा डेटा है. तो ऐसे में क्या ट्रूकॉलर का इस्तेमाल करना खतरनाक है? क्या इसे बिना किसी हिचकिचाहट के इस्तेमाल किया जा सकता है?

 

सभी जानकारियों तक एक्सेस

ट्रूकॉलर ऐप बेशक प्राइवेसी की कद्र करने का दावा करता है, लेकिन यह तो साफ है कि उसके पास आपका डेटा है, और डेटा की परमिशन उसने गैरकानूनी तौर पर नहीं ली, बल्कि आपने खुद दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रूकॉलर आपके फोन का काफी डेटा एक्सेस कर सकता है, जिसमें यूजर का नाम, उसका अपना मोबाइल नंबर, कॉन्टैक्ट, ईमेल एड्रेस, आईपी एड्रेस और कुछ अन्य जानकारियों भी शामिल हैं.

 

 

क्या है ट्रूकॉलर?

ट्रूकॉलर एक Caller Identification और Spam Blocking सर्विस है. इसे स्वीडिश कंपनी ट्रू सॉफ्टवेयर सांडिनाविया ऐबी द्वारा विकसित किया गया है. यह Android, iOS, BlackBerry, Symbian और Windows (Phone) ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है.

 

ऐसा नहीं है कि ट्रूकॉलर यदि आपका डेटा एक्सेस करता है तो वह आपके लिए बेहद खतरनाक है, परंतु इसके कुछ फायदे भी हैं. Truecaller का बेसिक काम कॉलर को आइडेंटिफाई करना है. जब आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आती है, तो ट्रूकॉलर आपको बता देता है कि वह नंबर किसका है. इसके लिए आपसे कोई पैसा चार्ज नहीं किया जाता है. यदि यह कॉलर आईडी न हो तो हर अनजान नंबर को पहचान पाना संभव नहीं है. इसके अलावा यदि आप किसी को ब्लॉक करना चाहते हैं तो ट्रूकॉलर की हेल्स से केवल एक टैप में उसे ब्लॉक कर सकते हैं.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट …

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक.रिपोर्ट मुंबई. यूट्यूब, सोशल मीडिया पोर्टल, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *