Breaking News

वीर सावरकर को हिन्दू महासभा ने अर्पित की श्रद्धांजलि : हिन्दूराष्ट्र स्थापना का लिया संकल्प

Advertisements

वीर सावरकर को हिन्दू महासभा ने अर्पित की श्रद्धांजलि : हिन्दूराष्ट्र स्थापना का लिया संकल्प।

Advertisements

 

नईदिल्ली।आज अखिल भारत हिन्दू महासभा ने एक समारोह का आयोजन कर महान क्रांतिकारी,देशभक्त और महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार,राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी और अन्य पदाधिकारियों ने नईदिल्ली स्थित महासभा के मुख्यालय हिन्दू महासभा भवन में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements

समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी विश्व के समस्त हिंदुओं के प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वश्व न्यौछावर कर दिया था।उन्हें अंग्रेजी हुकूमत द्वारा दो आजन्म कारावास की सजा दी गई थी।अंडमान जेल में उन्हें कोल्हू में बैल की तरह जोता गया था।वे अद्वितीय स्वतंत्रता सेनानी थे ।उनके योगदान को भारतीय कभी नहीं भूलेंगे।इस अवसर पर डॉ॰शर्मा ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उन्हें भारत रत्न की उपाधि से विभूषित करने की मांग की।इस अवसर पर उपस्थित समस्तजनों ने उनके आदर्शों पर चलने और भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

 

केंद्रीय कार्यालय

अखिल भारत हिन्दू महासभा ।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपूर, चंद्रपुरातील विद्यार्थी अडकले दुबई, अबुधाबी,इराणमध्ये

इराण आणि अमेरिका, इस्त्रायल युद्धामुळे आखाती देशांमध्ये निर्माण झालेल्या तणावपूर्ण परिस्थितीमुळे दुबई, अबुधाबी, संयुक्त अरब …

1 मार्च से बदल गया टिकट बुकिंग का पूरा सिस्टम! बंद किया UTS ऐप

1 मार्च से बदल गया टिकट बुकिंग का पूरा सिस्टम! बंद किया UTS ऐप टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *