Breaking News

छिन्दवाडा- सिवनी जिले के 54 % किसान CM शिवराज सिंह चौहान से नाराज

Advertisements

छिन्दवाडा- सिवनी जिले के 54 % किसान CM शिवराज सिंह चौहान से नाराज

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

छिन्दवाडा। मध्यप्रदेश शासन की ओर से माचागोरा चोरई डैम से किसानों के सर्वांगीण कृषि विकास के लिए सिंचाई नहर निर्माण का उपक्रम शुरु किया गया है। लेकिन छिन्दवाडा और सिवनी जिले के हजारों किसानों की उपजाऊ कृषि फसलों के विकास के लिए नहर उपलब्ध नहीं होने से किसानों मे असंतोष बना हुआ है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसानों के प्रति अडियल रवैए की वजह से किसान सहमे हुए हैं। जानकार सूत्रों का मानना है कि छिन्दवाडा जिला कांग्रेस के पूर्व मुख्य मंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने की वजह से CM शिवराज सिंह चौहान 40% कृषकों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे है। उधर तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी उक्त परिक्षेत्र के अधिकांश खेतीहर किसान भाजपा विचारधारा के होने की सक और संदेह के कारण यहां सिंचाई नहर योजना मंजूरी मे दिलचस्पी नही दिखाया है। यह जानकारी उपरोक्त परिक्षेत्र के अनेक सरपंच और सचिवों ने अपना नाम प्रकाशित ना करने की शर्त पर बताया है?
बताते हैं कि कांग्रेस और भाजपा नेताओं के वोटबैंक के झगडों की वजह से CM के प्रति नाराज किसानों मे नाराजी बनी हुई है। बताते हैंकि छिन्दवाडा जिले के विकास खंंड चोरई अंतर्गत चोंरई-चांद रोड के इर्द-गिर्द किसानों की कृषि फसलों में सिंचाई नहर सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे अन्यायग्रस्त हजारों किसानों मे असंतोष व्याप्त है। सिंचाई नहर सुविधा से वंचित किसानों में डुंगरिया,खैरी,पिपरिया,,परसोली, पांजरा,समसवाडा,सीधप, हरदुआ,हरदुली, मडवा टोला, खाया,सिमरिया तथा घोरावाडी और खमरिया के ऊपरी भाग यानी चोरई सिवनी राज्य मार्ग के रेलवे लाईन सडक परिवहन मार्ग के ऊपरी हिस्सों में अभि तक सिंचाई नहर उपलब्ध नहीं होने से किसानों मे नाराजी बनी हुई है।
उसी प्रकार चोरई -सिवनी सड़क परिवहन मार्ग के ऊपरी भाग यानी सड़क परिवहन मार्ग से दक्षिण दिशा के गांवों के किसानो जिसमें कोहका, पीपरडाही,फुलारा,सकरदा, भालीवाडा,चक्की खमरिया,मरझोर,ऐरपा,ढुुलबजा,मोहगांव ,लामाजोती, गोबरबेली, थरेली, गुंदरई,मात्रधाम, कातलबोडी, कारीरात गोपालगंज, कलबोडी, बीहीरिया, आमगांव, सारजडोल, सुक़तरा, पोतलई,मोहगांव, खैरीटेक,बोरदई,छतरपुर इत्यादि सैकडों गांव के किसान कृषि सिंचाई सुविधा से वंचित है।
इस प्रकार शिवराज सिंह चौहान सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति के चलते किसानों मे इस सरकार की प्रति घुटन सी हो रही है। 50 % कृषकों को सिंचाई सुविधा से वंचित रहने से कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं वाक्य युद्ध छिड गया है। परिणामत: इस परिक्षेत्र के जनपद पंचायत, जिला पंचायत तथा ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों को अपने पक्ष के विधान सभा और लोकसभा उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार प्रसार मे दर दर की ठोकरें खानी पडेगी और उन्हे नीचा देखने तथा बेइज्जती का सामना करना पडेगा।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर। …

वह नेता कौन? अजित पवार हादसे में खलबली

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत के बाद 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *