Breaking News

शराब पीने की जिद कर रही पत्नी को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

Advertisements

शराब पीने की जिद कर रही पत्नी को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

छिंदवाड़ा। राजनैतिक वरदहस्त से शराब पीने की जिद कर रही खूबसूरत शराबी धर्म पत्नी को उसी के पती ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. पिछले लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान युवक और युवतियां रात मे थकान मिटाने शराब पीकर मौज करने की आदत से लाचार थीं.देश भर में पतियों के मारे जाने की खबरों के बीच छिंदवाड़ा के लावाघोघरी थाना क्षेत्र के गांव से पति द्वारा अपनी ही शराबी पत्नी को मौत के घाट उतारने की खबर आ रही है। धगड़िया माल गांव में रहने वाले रितुलाल मर्सकोले (32 साल) ने अपनी पत्नी सुनीता मर्सकोले (30साल) को डंडों से इतना पीटा की सुनीता की मौत हो गई। रितुलाल की पत्नी सुनीता शराब की आदि थी और वह शराब नहीं पीता था । बीते दिन सुनीता को उनकी सहेलियों के साथ शराब पीते देख रितुलाल ने बारंबार मना किया था. परंंतु पत्नि सुनिता शराब पीने के लिए जिद कर रही थी. इस बात को लेकर काफी समय से विवाद भी चल रहा था. परंतु पत्नि सुनिता नहीं मानी और शराब पीने लगी तो रितुलाल के डंडों की मार से सुनीता मौके पर ही दम तोड़ गई। घटना की सूचना गांव के कोटवार ने पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता द्वारा गंभीर प्रकृति के अपराधों को तत्काल त्वरित कार्यवाही करने।एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजेश बंजारे के नेतत्त्व में लवाघोघरी थाना प्रभारी सी एल उईके द्वारा मामले के आरोपी की गिरफ्तारी/ पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर (आरोपी) रिंतुलाल पिता जंगलसिंह निवासी धगडियामाल को तत्काल दबिश / घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ की गई आरोपी ने अपनी पत्नी सुनिता बाई को शराब पीने से मना करने की बात को लेकर हत्या करने की नियत से डंडे से मारपीट की है, जिससे (मृतिका) सुनिता की मौत हो गई।

आरोपी को विधिवत दिनांक 12/06/25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।*सक्रिय पुलिस टीम*थाना प्रभारी निरी. सी एल उईके, सउनि बी एस रघुवंशी, सउनि गुणवंत पवार, प्र. आर. 206 लवसिंह रघुवंशी, आर. 588 नवीन बोपचे, आर. 805 प्रकाश दहीकर की अहम भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नाबालिग का यौन शोषण कर बनाया वीडियो और मांगे 25 लाख

नाबालिग का यौन शोषण कर बनाया वीडियो और मांगे 25 लाख टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 …

डॉ.बाबासाहेब का अपमान करने वाली लड़की गिरफ्तार: प्रदर्शन जारी

डॉ.बाबासाहेब का अपमान करने वाली लड़की गिरफ्तार: प्रदर्शन जारी टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *