पालक मंत्री बावनकुळे ने मंदिर द्वार धराशाई मामले की जांच के दिए आदेश
नागपुर । महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने हालही कोराडी मंदिर परिसर नहर पर निर्माणाधीन मुख्य द्धार धराशाई स्थल परिसर का दौरा किया. पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने मंदिर परिसर स्थित सिंचाई नहर समीप निर्माणाधीन मुख्य द्धार धराशाई प्रकरण की जांच-पड़ताल करवाने की बात कही है.मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कोराडी घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है.
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घटनास्थल का दौरा किया.जांच करें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.दरअसल 9 अगस्त की रात 8 से 9 बजे के दरम्यान मंदिर परिसर सिंचाई नहर समीप निर्माणाधीन मुख्य द्धार के ऊपरी हिस्सा में सीमेंट कांक्रीट RCC ढलाई का कार्य चल रहा था. बताते हैं कि अचानक निर्माणाधीन मुख्य द्धार भरभराकर धराशाई हो गया. जिसमे कार्य कर रहे 15 से 16 श्रमिक कांक्रीट मलबां मे दब गए. जिन्हे स्थानीय नागरिकों और सरकारी कर्मियों की टीम ने श्रमिकों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से निजी और सरकारी अस्पताल ले गए.गेट की छत स्लैब की ढलाई के समय वारिस हो रही थी. समाचार लिखे जाने तक निर्माणाधीन धराशाई मलबां को जे सी बी मशीन के द्धारा हटाया जा चुका है.
निर्माणाधीन मुख्य द्धार निर्माण की भूगर्भीय परीक्षण की सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच-पड़ताल भी जरुरी बताया जा रहा है. इसके अलावा मुख्य द्धार निर्माण में उपयोग किया जाने वाला मटेरियल की भी जांच पड़ताल जरुरी बताया जा रहा है.
इतना ही नहीं इस निर्माणाधीन मुख्य द्धार निर्माण से संबंधित स्टीमेट. निर्माण मटेरियल के नमूने की जांच और स्पर्धा ई- निविदा धारकों द्धारा प्रस्तुत निविदा प्रपत्र की भी जांच-पड़ताल जरुरी बताया जा रहा है.यह जानकारी 9 अगस्त को सुबह 8 बजे शहडोल एक्सप्रेस से सिवनी रवाना हुए वरिष्ठ पत्रकार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री ने मोबाइल फोन पर संपर्क सूत्रों से जानकारी संकलन करके इस प्रेस मीडिया को दी जा रही है.
विश्वभारत News Website