“विश्वभारत पोर्टल” को ABU Constitution का नोटिस पर क्षमस्व स्पष्टीकरण
नागपुर। कोराडी तापीय विधुत केंद्र मे ई-निविदा धारक मेसर्स: ABU Constitution मे कार्यरत अनुबंध वेल्डर श्रमिक अजय यादव द्धारा CE KTPS महानिर्मिति को प्रस्तुत निवेदन पत्र और मौखिक बयान के अधार पर प्रकाशित समाचार के संदर्भ मे कंपनी नियोक्ता श्री भरत भाई पटेल ने मानहानी का नोटिस भेजा है.मेसर्स: ABU Constitution मालिक द्धारा जारी नोटिस मे शोसल मीडिया विश्वभारत पोर्टल यूट्यूब न्यूज चैनल संपादकीय को स्पष्ट रुप से ज्ञात कराया है कि जिम्मेदार पत्रकारिता के सिद्धांतो और भारतीय प्रेस परिषद द्धारा निर्धारित मानदंडों के अनुरुप आरोपों से संबंधित किसी भी रिपोर्ट में उचित जांच-पड़ताल, तथ्यों का सत्यापन और संबंधित पक्ष का शामिल होना अपेक्षित है. वर्तमान मामले मे,प्रकाशन से पहले हमे कोई संचार य स्पष्टीकरण का अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है.यह सर्वविदित अपेक्षा है कि किसी भी संगठन को प्रतिकूल सामग्री के प्रकाशन से पहले अपना पक्ष प्रस्तुत करने का उचित अवसर दिया जाना चाहिए.एसे अवसर का अभाव निष्पक्ष और संतुलित रिपोर्टिंग के मानकों के अनुरूप नहीं है.प्रारंभ मे यह कहना अनिवार्य है कि जिम्मेदार पत्रकारिता के सिद्धांत और भारतीय प्रेस परिषद द्धारा निर्धारित मानदंड यह अनिवार्य करते है कि किसी भी संगठन के विरुद्ध आरोपों से संबंधित कोई भी रिपोर्ट उचित सत्यापन पर आधारित होनी चाहिए.और मामले के दोनों पक्षों को प्रतिबिंबित करना चाहिए.वर्तमान मामले से पहले मेसर्स:ABU Constitution को कोई संचार पूछताछ या स्पष्टीकरण का अनुरोध नहीं भेजा गया है.यह चूक प्राकृतिक न्याय और निष्पक्षता का उलंघन है.जिसमें किसी भी व्यक्ति य संस्था को बिना सुने दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए.
इस संदर्भ मे शोसल मीडिया विश्वभारत यूट्यूब पोर्टल न्यूज चैनल संपादकीय ने उपरोक्त प्रकरण प्रसारित करने से पूर्व विश्वभारत पोर्टल न्यूज चैनल के संपादकीय मंडल के सदस्य ने दिन पूर्व कंपनी नियोक्ता के मोबाइल क्रं 9422135209 पर इस संबंध मे संपर्क भी साधा था. ताकि असलियत का पता लगाया जा सके. परंतु फर्म मालिक भरतभाई पटेल की तरफ से प्रतिउत्तर मिला कि मै इस समय चंद्रपुर मे जरुरी काम से वीजी(व्यस्त) हूं.बाद मे आने के बाद देखेंगे मिलते. आप चाहें तो उपरोक्त मोबाइल फोन नंबर की “आऊट गोइंग और इन्कमिंग डाटा प्रिंट और सीडी आर” की जांच-पड़ताल करवा सकते हैं.इससे सच्चाई का पता लगाया जा सके. इस प्रकार फर्म मालिक की तरफ से समाधानकारक उत्तर नहीं मिलने के पश्चात श्रमिक लीडर भीमराव बाजनघाटे द्धारा मौखिक बयान और श्रमिक अजय यादव द्धारा CE KTPS को दिए शिकायत के अधार पर समाचार प्रसारित करना पडा था.
समाचार प्रसारण के संदर्भ मे मेसर्स:ABU Constitution मालिक द्धारा शोसल मीडिया विश्वभारत पोर्टल न्यूज चैनल के खिलाफ मानहानी का दिवानी दावा कोर्ट मे दायर करने का नोटिस जारी किया है.
इस संदर्भ मे शोसल मीडिया “विश्वभारत” पोर्टल न्यूज चैनल संपादकीय ने भी अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर कहा है कि श्रमिक लीडर भीमराव बाजनघाटे के बयान और अनुबंध वेल्डर श्रमिक अजय यादव के ज्ञापन के आधारित पर प्रसारित समाचार मे यदि कोई त्रुटियां (खामियां) या जाने अनजाने मे कोई भूल-चूक गलतियां हूई हो तो इसके लिए विश्वभारत सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज चैनल संपादकीय पूर्ण रुप से क्षमा प्रार्थी है.और विश्वभारत पोर्टल न्यूज चैनल संपादकीय यह वादा करता है कि मेसर्स:ABU Constitution नियोक्ता श्री भरत भाई पटेल और उपरोक्त फर्म की बाजू जाने बिना किसी भी प्रकार का समाचार प्रसारित नहीं करेगा. हालकि इस शोसल मीडिया विश्वभारत पोर्टल न्यूज यूट्यूब चैनल ने मेसर्स: ABU Constitution मालिक के सुझाव के अधार पर भी श्रमिक लीडर भीमराव बाजनघाटे के खिलाफ भी समाचार प्रसारित किया जा चुका है. जिसकी नकल भी हम फरियादी पक्ष फर्म मालिक भरत भाई पटेल को उनके वाटएशप के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है.ताकि सनद रहे.
विश्वभारत News Website