भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
नई दिल्ली। एक ताजा सर्वे
रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है, जिसकी वैश्विक आयात में 8.3% हिस्सेदारी है। चीन और पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के कारण रक्षा चुनौतियों को देखते हुए भारत अपनी सेना को आधुनिक बनाने के लिए रूस (40%), फ्रांस (29%) और इजराइल (15%) से प्रमुख हथियार खरीद रहा है। भारत का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर अभी भी रूस है, लेकिन यह 2011-2015 के 70% से घटकर 2021-2025 में 40% रह गई है।
विविधीकरण: भारत पश्चिमी देशों से रक्षा सौदे बढ़ा रहा है, जिसमें फ्रांस से 140 से अधिक आधुनिक फाइटर जेट और जर्मनी से 6 पनडुब्बियों की खरीद योजना शामिल है।
क्षेत्रीय तनाव: पाकिस्तान 66% की वृद्धि के साथ दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया है, जो मुख्य रूप से चीन से हथियार खरीदता है। भारत ने न केवल आयात किया है, बल्कि अपना रक्षा निर्यात भी रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया है, जो अब 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
बिक्री में दूसरे नंबर पर फ्रांस, हथियार बेचने के मामले में पहली बार रूस लुढ़ककर तीसरे पर
तेल अवीव/राफेह2 वर्ष पहले
रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में भारत की हथियार खरीदी 4.7% बढ़ गई।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। बीते पांच साल में उसने दुनिया में सर्वाधिक हथियार खरीदे हैं। यह जानकारी स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट से सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में भारत की हथियार खरीदी 4.7% बढ़ गई। भारत के साथ ही एशिया में जापान में हथियार आयात 155% बढ़ा। वहीं, चीन के हथियार आयात में 44% की गिरावट रही। पाकिस्तान पांचवां सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा।
यूरोप का हथियार आयात 2014-18 की तुलना में दोगुना हुआ दूसरी ओर, यूरोप का हथियार आयात 2014-18 की तुलना में 2019-23 में लगभग दोगुना हो गया, जिसके पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ा कारण माना जा रहा है। यूरोपीय राज्यों द्वारा हथियारों का आयात 2014-18 की तुलना में 2019-23 में 94 प्रतिशत अधिक था।
फरवरी 2022 से कम से कम 30 देशों द्वारा यूक्रेन को सैन्य सहायता के रूप में प्रमुख हथियारों की आपूर्ति की गई। इस कारण यूक्रेन 2019-23 में सबसे बड़े यूरोपीय हथियार आयातक और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा आयातक के रूप में उभरा।
अमेरिका का निर्यात भी इस दौरान 17% बढ़ा है। रूस के हथियार निर्यात में बड़ी गिरावट रही। पहली बार रूस हथियार निर्यात में तीसरे स्थान पर चला गया है। रूस का हथियार निर्यात 2014-18 और 2019-23 के बीच 53% गिरा है। 2019 में जहां उसने 31 देशों को हथियार बेचे तो 2023 में सिर्फ 12 देशों ने हथियार खरीदे।
बिक्री में दूसरे नंबर पर फ्रांस, उससे भारत ने 36% हथियार लिए फ्रांस का हथियार निर्यात 2014-18 की तुलना में 2019-23 के बीच 47% बढ़ा है। भारत फ्रांस के हथियार का सबसे बड़ा खरीदार रहा जो कुल निर्यात का लगभग 30% था। रूस इस समय यूक्रेन के साथ युद्ध में फंसा है और उसके हथियार निर्यात में एक बड़ी गिरावट देखी गई है।
चीन बोला- LAC पर ज्यादा भारतीय सैनिकों से तनाव बढ़ेगा: हम बॉर्डर पर स्थिरता चाहते हैं, लेकिन भारत जो कर रहा उससे शांति नहीं होगी
चीन ने कहा है कि LAC पर ज्यादा भारतीय सैनिकों की तैनाती दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए सही नहीं है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा- हम भारत के साथ मिलकर सीमा और उसके आसपास के क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के लिए काम करने को तैयार हैं।
निष्कर्ष:
हालांकि भारत पिछले कुछ समय से ‘मेक इन इंडिया’ पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, फिर भी अपनी सीमाओं पर सुरक्षा चिंताओं के कारण यह दुनिया के शीर्ष हथियार खरीदारों में शामिल है।
विश्वभारत News Website