Breaking News

‘भारत हिन्दूओं की जन्म भूमि है: गुलाम नबी के बयान पर महबूबा बोली, ‘हो सकता है’?

Advertisements

‘भारत हिन्दूओं की जन्म भूमि है: गुलाम नबी के बयान पर महबूबा बोली हो सकता है?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

‘जम्मू-कश्मीर । भारत में सभी हिंदू पैदा हुए’, गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- हो सकता है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद की हिंदू धर्म से कन्वर्ट वाली टिप्पणी पर महबूबा मुफ्ती की प्रतिक्रिया आई है.

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि सभी भारतीय मुसलमान हिंदू धर्म से कन्वर्ट हुए हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डोडा जिले में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. जहां उन्होंने भारत में धर्मों के इतिहास के बारे में टिप्पणी की.

आजाद ने कहा, “कुछ बीजेपी नेता कर रहे हैं कि कुछ मुसलमान बाहर से आए हैं और कुछ नहीं. कोई भी बाहर या अंदर से नहीं आया है. इस्लाम सिर्फ 1,500 साल पहले वजूद में आया था. हिंदू धर्म बहुत पुराना है. उनमें से लगभग 10-20 मुसलमान हैं. कुछ बाहर से आए होंगे लेकिन कुछ मुगल सेना में थे.”

‘600 साल पहले मुसलमान कश्मीरी पंडित थे’

उन्होंने कहा, “भारत में अन्य सभी मुसलमानों ने हिंदू धर्म छोड़ दिया. इसका एक उदाहरण कश्मीर में पाया जा सकता है. 600 साल पहले कश्मीर में मुसलमान कौन थे? सभी कश्मीरी पंडित थे. उन्होंने इस्लाम अपना लिया. सभी इसी धर्म में पैदा हुए हैं.”
आजाद ने आगे कहा, “उन सभी ने भारत को अपना घर बनाया है. यह हमारा घर है. हम बाहर से नहीं आए हैं. हम इसी मिट्टी पर पैदा हुए हैं और इसी में फना हो जाएंगे.”

क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आजाद पर तंज करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि वह कितना पीछे चले गए और उन्हें अपने पूर्वजों के बारे में क्या ज्ञान है. मैं उसे बहुत पीछे जाने की सलाह दूंगी और हो सकता है कि उसे वहां पूर्वजों में कुछ बंदर मिल जाएं.”

लगभग पांच दशकों के बाद कांग्रेस पार्टी से अलग होने के बाद 26 सितंबर, 2022 को गुलाम नबी आज़ाद ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी, ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी’ बनाई. पूर्व कांग्रेस नेता अपने इस्तीफे के बाद से सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की लगातार आलोचना कर रहे है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर। …

वह नेता कौन? अजित पवार हादसे में खलबली

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत के बाद 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *