Breaking News

कांग्रेस के दावे पर फड़णवीस का पलटवार?दोनों DCM की नजरें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर

Advertisements

कांग्रेस के दावे पर फड़णवीस का पलटवार?दोनों DCM की नजरें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई। पूर्व सीएम और वर्तमान DCM देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता नाना भाऊ पटोले के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पटोले ने कहा था, ‘दोनों डिप्टी सीएम की नजर महाराष्ट्र के सीएम की कुर्सी पर है.

कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा था. नाना पटोले ने कहा, ”दोनों उपमुख्यमंत्रियों की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है.” अब इसका इसका खुद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने दिया है. शिरडी में ‘शासन आपल्या दारी’ कार्यक्रम में बोलते हुए देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, ”आज एक मजबूत सरकार है. कुछ लोग दिन में सपने देखते हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ‘दोनों उपमुख्यमंत्रियों की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है.’ जी हां, दोनों उपमुख्यमंत्री की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है. लेकिन, उस सीट की सुरक्षा पर हमारी नजर है.” देवेंद्र फड़णवीस ने चेतावनी देते हुए कहा, ”अगर कोई हमारे मुख्यमंत्री की ओर तिरछी नजर से देखेगा तो दो उपमुख्यमंत्री उसे उसकी जगह दिखा देंगे.”

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने लगाए गंभीर आरोप
देवेंद्र फड़णवीस ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, “मैं फिर आऊंगा” का आतंक अभी भी महसूस किया जाता है. बुधवार को राष्ट्रीय नेता ने कहा, ‘फड़णवीस के बाद प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं ‘मैं फिर आऊंगा’. लेकिन, फड़णवीस ऐसे आए.’ मैं तो उनसे यही कहता हूं, जनता मुझे फिर ले आई. हालांकि, कुछ लोगों ने बेईमानी की. इसलिए मैं राज्य में नहीं आ सका. लेकिन, याद रखें, हम उन लोगों की पूरी पार्टी लेकर आए हैं जिन्होंने हमारे साथ बेईमानी की है. इसलिए अब संदेह करने का कोई कारण नहीं है.”

शरद पवार का पीएम मोदी से निशाना

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों पीएम मोदी एक बयान की खूब चर्चा है. पीएम ने 15 अगस्त के दिन लाल किले से कहा था कि मैं फिर से आऊंगा. इसके बाद उनके इस बयान पर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें एक रिएक्शन एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का भी था. शरद पवार ने पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने देवेंद्र फड़णवीस का नाम लिया और कहा कि देवेंद्र फड़णवीस ने भी कहा था कि मैं आऊंगा लेकिन वो उपमुख्यमंत्री बन गए?

*फड़णवीस का त्याग अतुलनीय*

हालकि NCP चीफ शरदचंद्र पवार को यह भी मालुम है कि भाजपा के लिए देवेंद्र फडणवीस का कितना बडा त्याग और बलिदान है? जो भुलाया नहीं जा सकता है। DCM देवेंद्र फडणवीस के इस त्याग को लेकर भाजपा का हर नेता और कार्यकरता मारे खुशियों से फूला नहीं समा रहा है। कि श्री फड़णवीस ने देश की राजनीति मे कीर्तिमान स्थापित किया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *