Breaking News

सदमे में आया दूल्हा, दोस्‍तों के साथ पी शराब, फिर बिना सादी…!

Advertisements

सदमे में आया दूल्हा, दोस्‍तों के साथ पी शराब, फिर बिना सादी किए वापस लौटना पडा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

यूपी के संतकबीरनगर में एक दूल्‍हा अपनी शादी की खुशी में बड़ी गलती कर गया। उसने बारात में शामिल अपने दोस्‍तों के साथ शराब पी ली। द्वारपूजा में उसकी हरकतें देख कानाफूसी शुरू हो गई। बात दुल्‍हन के कानों तक पहुंची तो भड़क गई। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद देर तक समझाने-बुझाने का दौर चला लेकिन कोई फायदा नही हुआ। दूल्‍हे को बिना शादी बारात के साथ वापस लौटना पड़ा। मामला संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के भोतहा गांव का है। यहां शुक्रवार की रात आई बारात में दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची घनघटा थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष में बातचीत करा कर मामले को शांत कराया। हालांकि बारातियों और दुल्हे को बैगर शादी की रस्म पूरी किए वापस घर लौटना पड़ा।

 

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भोतहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी आजमगढ़ जिले अतरौलिया के अन्‍तपुर बढ़या गांव के रहने वाले शिवम् पुत्र मोहित से तय की थी। निर्धारित तारीख पर शुक्रवार को बारात आजमगढ़ से भोतहा गांव पहुंची। जनवासे में जलपान के बाद बारात द्वारपूजा के लिए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा की रस्म शुरू हुई तो शराबियों की तरह दूल्हे की हरकत देख लड़की पक्ष वालों को नागवार लगा। दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। बात आगे बढ़ी तो दुल्हन और दुल्हन के पिता ने शादी से साफ इनकार कर दिया। विवाद की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने समझौता कराकर दोनों पक्षों को शांत कराया। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश राय ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। लड़की पक्ष का खर्च देने के बाद मामला शांत हुआ। बारात बिना शादी के वापस लौट गई।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *