Breaking News

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

Advertisements

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ (BPO) यूनिट में यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों ने एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों के परिजनों ने इन आरोपों को साजिश और निजी रंजिश का नतीजा करार दिया है। इस पूरे विवाद के केंद्र में मुख्य आरोपी दानिश शेख और एक महिला कर्मचारी के बीच का विफल रिलेशनशिप बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी सोमवार को पुष्टि की कि इस प्रकरण की गहन जांच जारी है।

गिरफ्तार किए गए एक वरिष्ठ कर्मचारी की पत्नी ने दावा किया कि यह पूरा मामला मुख्य आरोपी दानिश और शिकायतकर्ता महिला के बीच के प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ। उन्होंने कहा, “ऑफिस में हर कोई उनके रिश्ते के बारे में जानता था। वह महिला दानिश के लिए घंटों इंतजार करती थी और उसके प्रभाव में आकर व्रत रखने और उसके धर्म के अनुसार पहनावा पहनने लगी थी।” परिजनों का आरोप है कि फरवरी में जब दानिश और उस महिला के बीच अनबन हुई तो महिला के माता-पिता ने राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसी विवाद की आड़ में अन्य कर्मचारियों को भी घसीट लिया गया, जिनका दानिश के निजी जीवन या इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था।

शख्स ने मौत को गले लगाया मुख्य आरोपी पर बलात्कार (शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाना) और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। आरोप है कि दानिश ने अपनी शादी और दो बच्चों की बात छुपाई थी। अन्य सात पुरुष कर्मचारियों पर कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप हैं। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और जबरन धर्म के प्रति प्रभावित करने के सबूत मिले हैं। पुणे स्थित ऑपरेशंस मैनेजर अश्विनी चैनानी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने यौन उत्पीड़न की मौखिक शिकायतों को नजरअंदाज किया और मामले को दबाने की कोशिश की। गिरफ्तार कर्मचारी की पत्नी ने धार्मिक भेदभाव के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “मेरे पति हमेशा टिफिन में शाकाहारी भोजन ही ले जाते थे ताकि उनके सहकर्मियों को कोई असुविधा न हो। जो व्यक्ति दूसरों की आस्था का इतना सम्मान करता हो वह धर्म के खिलाफ कैसे बोल सकता है?” उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति को 1 अप्रैल को पुलिस स्टेशन सिर्फ हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन आधी रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने दावा किया कि जिन महिलाओं ने अब शिकायत की है, उन्होंने पहले कभी ऑफिस के आंतरिक तंत्र में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

बिहार के नए CM पद की शपथ मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के एक अधिकारी ने बताया कि सभी एफआईआर महिलाओं के बयानों के आधार पर दर्ज की गई हैं। अधिकारी ने कहा, “हमने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए हैं और महिलाओं को बिना किसी डर के बोलने का भरोसा दिया है। हम सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच करेंगे और साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल करेंगे।” टीसीएस ने फिलहाल सभी सात आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। टाटा समूह के चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी कार्यस्थल पर सुरक्षा और मर्यादा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। बचाव पक्ष के वकीलों का तर्क है कि ऑफिस में हंसी-मजाक में कही गई बातों और लोगों की स्वैच्छिक पसंद को अपराध का रूप दे दिया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक इंजीनियर ऐसा भी है जिसने मात्र तीन महीने पहले ही कॉलेज प्लेसमेंट के जरिए कंपनी ज्वाइन की थी

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *