Breaking News

विधान परिषद चुनाव! महायुति के खिलाफ काँग्रेसने (MVA) उतारे उम्मीदवार

Advertisements

विधान परिषद चुनाव! महायुति के खिलाफ काँग्रेस(MVA) ने उतारे उम्मीदवार

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मुंबई।महाविकास अघाडी (MVA) की बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपकाल ने आरोप लगाया कि विधान परिषद के चुनाव में सत्ताधारी दल द्वारा बड़े पैमाने पर पैसों का उपयोग कर रहा है। विपक्षी दलों के नगरसेवकों को तोड़ा जा रहा है। कई सारे नगरसेवकों को तो 5-5 लाख रुपये एडवांस भी दे दिए गए हैं। सपकाल ने दावा किया कि इस चुनाव में ‘बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया’ का खेल खेला जा रहा है। सत्ताधारी सहयोगी दलों के बीच भी खरीद-फरोख्त चल रही है। लोकतंत्र के उत्सव कहे जाने वाले चुनाव को बीजेपी महायुति ने ‘खरीद-फरोख्त’ में बदल दिया है। बीजेपी महायुति की दादागिरी के खिलाफ महाविकास अघाड़ी चुनावी मैदान में उतरी है।

चर्चा के बाद कांग्रेस चंद्रपुर, यवतमाल, भंडारा, अमरावती, अहिल्यानगर, सोलापुर और धाराशिव-लातूर-बीड सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि एनसीपी (एसपी ) पुणे, ठाणे और सांगली-सातारा की 3 सीटों पर तथा उद्धव सेना रायगढ़, जलगांव, परभणी-हिंगोली और छत्रपति संभाजीनगर की 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता नवनाथ बन ने सपकाल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें ही घेरा। बन ने कहा कि सपकाल ही नहीं बल्कि उनकी महाविकास अघाड़ी के नेताओं को अच्छी तरह से जानकारी है कि वे एक भी सीट नहीं जीत रहे हैं इसलिए बिन सिर पैर के आरोप लगा रहे हैं। उल्टे उनके नगरसेवक ही टूट रहे हैं। उनका छोड़ रहे हैं। वे पार्टी का आदेश नहीं मान रहे हैं क्योंकि नगरसेवकों को भी पता है कि विपक्ष में रहकर नुकसान के अलावा कुछ भी नहीं है। दूसरी ओर, महायुति एक मजबूत स्थिति में है। स्थानीय निकाय में महायुति के नगरसेवकों की संख्या बहुमत से ज्यादा है इसलिए सभी 17 सीटों पर महायुति की जीत पक्की है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *