Breaking News

‘डोनाल्ड ट्रंप’नामक भूरा भैंसा की कुर्बानी देने पर सरकार ने लगाई रोक

Advertisements

डोनाल्ड ट्रंप नामक भूरा भैंसा की कुर्बानी देने पर सरकार ने लगाई रोक

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय खबर के मुताबिक बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा से ठीक पहले एक अनोखे भैंसे ने ऐसी सुर्खियां बटोरीं कि सरकार को खुद आगे आकर उसकी जान बचानी पड़ी। ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम से मशहूर यह दुर्लभ एल्बिनो भैंसा अब कुर्बान नहीं होगा, बल्कि उसे राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखा जाएगा। दरअसल, सफेद रंग और सिर पर सुनहरे बालों जैसी लहराती लटों की वजह से लोग इस भैंसे की तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेयरस्टाइल से कर रहे थे। इस भैंसे के मालिक ने खुद इसका नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया था। देखते ही देखते इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। करीब 700 किलोग्राम वजन वाले इस भैंसे को ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए तैयार किया गया था। लेकिन इंटरनेट पर लोकप्रियता मिलने के बाद बांग्लादेश सरकार ने हस्तक्षेप किया और इसे बचाने का फैसला लिया।

ढाका नेशनल जू के क्यूरेटर अतीकुर रहमान ने AFP से कहा कि भैंसे के लिए अलग शेड तैयार किया गया है और उसकी देखभाल के लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है। शुरुआती दो हफ्तों तक उसे क्वारंटीन में रखा जाएगा। भैंसे के पूर्व मालिक जिया उद्दीन मृधा ने बताया कि उसके भाई ने इस जानवर का नाम ‘ट्रंप’ रखा था। वजह थी उसके सिर पर मौजूद हल्के सुनहरे और घने बाल, जो काफी अलग दिखते थे। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में लोग सिर्फ इस भैंसे को देखने पहुंच रहे थे। बच्चे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और आम लोग उसके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे। मृधा ने ईद से पहले भैंसे को बेच दिया था, लेकिन बाद में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया। ढाका के केरानीगंज पुलिस स्टेशन के अधिकारी मोहम्मद रूहुल कुद्दुस ने बताया कि पशुपालन विभाग ने पुलिस से संपर्क कर इस दुर्लभ भैंसे को सुरक्षित रखने की अपील की थी। अधिकारियों का कहना था कि यह अभी काफी युवा है और आने वाले कई सालों तक इसकी देखभाल की जा सकती है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रम्प एकटा पडलाय : मित्र देश इराण युद्धातून अमेरिकेपासून दूर

ट्रम्प एकटा पडलाय : मित्र देश इराण युद्धातून दूर दिनांक २८ फेब्रुवारीला सुरू झालेले युद्ध …

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित 

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *