Breaking News

हादसों में तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Advertisements

हादसों में तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Advertisements

 

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

कोरबा । छत्तीसगढ राज्य की विख्यात ऊर्जा औधोगिक नगर कोरबा जिले मे लापरवाही और अज्ञानता के कारण बहुत हादसे हो रहे हैं. हालही मे कोरबा जिले मे तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना पाली थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां ​बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग NH 130 पर मुनगाडीह के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में​ छोटा हाथी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी घटना ​पाली थाना अंतर्गत से आई है। जहां दीपका-पाली मार्ग पर धौराभाटा के पास ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई।

दो हादसों में गई दो जानें

इस ​हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई. दूसरे का पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। तीसरी घटना पाली थाना के डूमरकछार ओवर ब्रिज हाईवे में घटना सामने आई है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इस बाइक सवार युवक अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *