Breaking News

शिवसेना उद्धव गुट में 100 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

Advertisements

शिवसेना उद्धव गुट में 100 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव? संसद संजय राउत का कथन

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई। शिवसेना उद्धव गुट की पहली लिस्ट 23 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसमें 65 उम्मीदवारों के नाम थे। 26 अक्टूबर को जारी हुई दूसरी लिस्ट में 15 नाम हैं।

शिवसेना उद्धव गुट की पहली लिस्ट 23 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसमें 65 उम्मीदवारों के नाम थे। 26 अक्टूबर को जारी हुई दूसरी लिस्ट में 15 नाम हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्दव गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार सुबह जारी कर दी है। इसमें शिवडी विधानसभा से अनिल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

शिवडी सीट से लालबाग राजा मंडल के मानद सचिव सुधीर साल्वी टिकट मांग रहे थे, लेकिन अनिल चौधरी का नाम फाइनल हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंदे की बगावत के समय अनिल चौधरी ने ठाकरे परिवार का साथ दिया था। इसलिए पार्टी ने उन्हें ही टिकट दिया है।

शिवसेना ने अब तक 80 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। MVA के सीट शेयरिंग के तहत उद्धव गुट, NCP शरद गुट और कांग्रेस 85-85 सीटों पर लड़ेगी।

हालांकि, उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने 24 अक्टूबर को कहा था उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

होल्ड पर रखी गई मुंबई की दहिसर सीट मुंबई की दहिसर विधानसभा सीट उद्धव के हिस्से आई है। इस सीट को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। क्योंकि उद्धव यहां से अभिषेक घोसालकर की पत्नी तेजस्विनी को चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन अभिषेक के पिता पूर्व विधायक विनोद घोसालकर भी दहिसर सीट से टिकट मांग रहे हैं।

दरअसल, 8 फरवरी 2024 की रात उद्धव गुट के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गोली मार कर हत्या की गई थी।

शिवसेना (UBT) की पहली लिस्ट में 65 नाम थे MVA में शिवसेना (UBT) ने 23 अक्टूबर की शाम सबसे पहले लिस्ट जारी की थी। इसमें 65 नाम थे। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को वरली से प्रत्याशी बनाया गया था। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया गया।

सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी

2019 में ‌BJP-शिवसेना गठबंधन था। बीजेपी ने 105 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटें जीती। गठबंधन से NCP को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं थी। भाजपा-शिवसेना आसानी से सत्ता में आ जाती, पर मनमुटाव के कारण गठबंधन टूटने की आशंका है।

फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ये सुबह-सुबह की शपथ थी। पर बहुमत परीक्षण से पहले 26 नवंबर 2019 को दोनों ने इस्तीफा दे दिया। 28 नवंबर 2019 को शिवसेना, NCP और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी सत्ता में आई। इसके बाद शिवसेना और NCP में बगावत हुई और 4 दल बने। लोकसभा चुनाव में शरद और उद्धव को बढ़त मिली। इन्हीं सब पृष्ठभूमि में विधानसभा चुनाव होगा।

महाराष्ट्र में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 23 नाम, पहली लिस्ट में जारी किए थे 48 नाम

कांग्रेस मुख्यालय (दिल्ली) में शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला भी मौजूद रहे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 23 नाम हैं। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 48 नामों का ऐलान किया था। पार्टी अब तक 71 कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है। महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट, राकांपा शरद गुट और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।

लोकसभा नतीजों के आधार पर महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों का एनालिसिस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार छह बड़ी पार्टियों के बीच मुकाबला हो रहा है। इसके लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी और को नतीजे 23 नवंबर आएंगे। लोकसभा सीटों को 288 विधानसभा के हिसाब से एनालिसिस करने पर कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर। …

वह नेता कौन? अजित पवार हादसे में खलबली

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत के बाद 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *