Breaking News

पत्नी से मिला तलाक की खुशी मे दूध से नहाकर मनाया जीत का जश्न

Advertisements

पत्नी से मिला तलाक की खुशी मे दूध से नहाकर मनाया जीत का जश्न

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नलबाड़ी। असम के नलबाड़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी से तलाक मिलने की खुशी में 40 लीटर दूध से स्नान कर जश्न मनाया है. इस अनोखे जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शख्स “अब मैं आजाद हूं” कहते हुए नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना नलबाड़ी जिले के मनीक अली नामक व्यक्ति की है, जिसकी शादी को कई साल हो चुके थे और एक बेटी भी है। लेकिन उसकी पत्नी का एक अन्य व्यक्ति के साथ अवैध शारीरिक संबंध था। वह कई बार प्रेमी के साथ भाग गई, लेकिन हर बार मनीक अली ने बेटी और समाज की इज्जत को ध्यान में रखते हुए उसे वापस अपने घर लाया। हालांकि, पत्नी द्वारा बार-बार की मानसिक प्रताड़ना और प्रेमी के साथ भाग जाने की घटनाओं से तंग आकर मनीक ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी।

लंबे समय तक चली कचहरी और कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार उन्हें राहत मिली। हाल ही में उनके वकील का फोन आया और जानकारी दी कि कोर्ट ने तलाक मंजूर कर लिया है और अब वह पूरी तरह दूसरी सादी करने के लिए आजाद हैं। यह खबर सुनते ही मनीक अली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत 40 लीटर दूध मंगवाया और उसी से स्नान कर अपनी आज़ादी का जश्न मनाया। वीडियो में वह नाचते हुए कह रहे हैं—”मैं आज आजाद हो गया हूं, अब कोई बंधन नहीं!” इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। किसी ने इसे मर्द की बेबसी से मिली आज़ादी बताया तो किसी ने इसे समाज की हकीकत का आईना कहा।

बोले मनीक अली? मीडिया से बातचीत में मनीक अली ने कहा- “मैं कई सालों से पत्नी की मानसिक प्रताड़ना झेल रहा था। समाज, बेटी और माता-पिता की इज्जत के लिए कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन अब सहन नहीं हो रहा था। जब वकील ने कहा कि अब तुम आज़ाद हो, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। यह आंसू दुख के नहीं, राहत और खुशी के थे।” इस घटना को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। कुछ लोग मनीक अली का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे “अत्यधिक भावुक प्रतिक्रिया” बता रहे हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों ने इसे एक मूक संघर्ष की जीत कहा है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *