Breaking News

राजनेता के होटल में देहव्यवसाय रैकेट का भंडाफोड़

Advertisements

राजनेता के होटल में देहव्यवसाय रैकेट का भंडाफोड़

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

कानपुर। उत्तरप्रदेश के महानगर कानपुर में रेल बाजार होटल में जब पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस खुद यहां ग्राहक बनकर पहुंची थी। 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई चार लड़कियां जाजमऊ और रेलबाजार की हैं। लड़कियों ने बताया कि पैसों का लालच देकर लाया गया था। यह सब कुछ रेलबाजार पुलिस की नाक के नीचे लंबे समय से चल रहा था। डिलाइट टाकीज से कुछ दूरी पर होटल राजेन्द्रा पैलेस है। पुलिस के मुताबिक यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी के चलते शनिवार की रात एसीपी अकांक्षा पांडेय ने एक सिपाही को क्लाइंट बनाकर भेजा। मौके पर हर्ष गुप्ता और लोकेश बाजपेयी मिला जिसने लड़कियां उपलब्ध होने की बात कही। सौदा तय होने के बाद सिपाही ने टीम को इशारा किया जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा। एसीपी अकांक्षा ने बताया कि मैनेजर हर्ष गुप्ता डे और लोकेश बाजपेयी नाइट मैनेजर है। चार लड़कियां और 10 लड़कों को पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ चल रही है। होटल संचालक समेत सभी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होटल कांग्रेस नेता राजेश सिंह का है। पहले इसका नाम संतोष राज था। राजेश सिंह ने बताया कि हरदोई निवासी अशोक पटेल और पुनीत कुमार को डेढ़ लाख रुपये मासिक किराये पर होटल दिया था। यहां इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं, इसकी जानकारी नहीं है। समझौते में भी स्पष्ट है कि होटल में किसी तरह का अनैतिक, असंवैधानिक अथवा गैरकानूनी कार्य नहीं किया जाएगा। डीसीपी पूर्वी, सत्यजीत गुप्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सेक्स रैकेट की शिकायतें मिल रही थीं। लीड मिलने के बाद छापा मारकर यहां से लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यहां इस होटल मे देहव्यवसाय पिछले 10-15 सालों से बेहिचक और बेझिझक चल रहा है? बताते हैं कि स्थानीय पुलिस को महिना खासी मोटी रकम दी जाती रही है. जिसमे अधिकांश संभ्रांत घरानों के नपुंसक नेताओं और नपुंसक व्यापारियों की औरते शामिल हैं.यह जानकारी यहां के एक सेवानिवृत्त पूर्व PSI ने अपना नाम प्रकाशित ना करने की शर्तों पर बताया है?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *