संभाजीनगर से नागपुर महज तीन घन्टे में पंहुचेंगे?केंद्रीय मंत्री गडकरी का बयान
टेकचंद्र शास्त्री:
9822550220
नागपुर। महाराष्ट्र राज्य के संभाजीनगर से नागपुर महज पौने तीन घंटे में पंहुचना आसान हो जाएगा.
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधान मंत्री सडक निर्माण योजना अंतर्गत राज्य में 1.5 लाख करोड़ की परियोजनाएं मंजूर मिल चुकी है.
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि सड़क, पुल, फ्लाई आेवर, एक्सप्रेस हाई वे समेत राज्य में डेढ़ लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। संभाजीनगर से नागपुर तक नया एक्सप्रेस हाई वे बनाया जाएगा आैर संभाजीनगर से नागपुर महज पौने तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने विधान सभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनमें से करीब 50 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं अकेले पुणे शहर में लागू की जाएंगी, जिससे शहर की कनेक्टिविटी, परिवहन व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 16318 करोड़ की लागत से पुणे-अहमदनगर (अहिल्यानगर)- संभाजीनगर एक्सप्रेस हाई वे आैर अहमदनगर(अहिल्यानगर)-बीड-पूणे एक्सप्रेस हाई वे का निर्माण होगा। पूणे से संभाजीनगर महज 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ ही अहमदनगर के बाहरी हिस्से से होते हुए बीड जिले के रास्ते संभाजीनगर तक एक नया ग्रीनफील्ड हाईवे भी विकसित किया जाएगा, जो इसी एक्सप्रेसवे परियोजना का हिस्सा होगा। इसीतरह संभाजीनगर से नागपुर महज पौने तीन घंटे में पहुंच सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 2 हजार करोड़ की लागत से नागपुर-भंडारा सिक्स लेन हाई वे बनाया जाएगा। जमीन अधिग्रहण का काम हाे चुका है। इसीतरह काटोल बायपास, जांब बायपास के साथ ही नागपुर-काटोल सेक्शन का भी काम पूरा किया जाएगा। 2026 में इस पर काम शुरू होने की जानकारी उन्होंने दी। इस दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर चंद्रशेखर बावनकुळे भी मौजूद थे.
विश्वभारत News Website