Breaking News

नितिन नबीन होंगे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्राध्यक्ष : 20 को होगी घोषणा

Advertisements

नितिन नबीन होंगे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्राध्यक्ष : 20 को होगी घोषणा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन ने 15 दिसंबर को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला था।भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने पार्टी सूत्रों के हवाले से दी है। सूत्रों के अनुसार उनकी नियुक्ति का ऐलान 20 जनवरी को किया जा सकता है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है। नितिन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा होंगे। उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। 2029 में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी देशभर के प्रदेश अध्यक्षों को 15 जनवरी के बाद दिल्ली बुलाने की तैयारी में है। इससे पहले 2020 में जेपी नड्‌डा को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में उन्हें ही स्थायी अध्यक्ष बनाया था।

नितिन नबीन ने 15 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला था। गृहमंत्री अमित शाह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया था।

नितिन नबीन ने 15 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला था। गृहमंत्री अमित शाह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया था। संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी होगी.भाजपा संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पार्टी शासित आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी हो चुकी है। 37 में से 29 राज्यों में आंतरिक चुनावों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

इन राज्यों के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट जमा करेंगे। इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी नितिन नबीन के पक्ष में एक अलग सेट में नामांकन दाखिल करेंगे।सूत्रों ने बताया कि नितिन नबीन के समर्थन में दाखिल नामांकन पत्रों पर PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दस्तखत भी होंगे।

सूत्रों का दावा है कि नितिन नबीन ही एकमात्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले हैं, इसलिए भाजपा के मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।इस मौके पर भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को 14 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी बनाया गया था। 45 साल के नबीन 2010 से बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक हैं।

भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *