Breaking News

पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ का हमला, किसान की मौत, गांव में दहशत

Advertisements

पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ का हमला, किसान की मौत, गांव में दहशत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

छिंदवाड़ा।:

 

पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर खमरा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। सुबह करीब 6 बजे किसान बलराम डेहरिया किशनपुर अपने खेत में मोटर चालू करने गया था, तभी वहां मौजूद बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप और दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बाघ के हमले की खबर से आसपास के गांवों में भी भय का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन विभाग द्वारा क्षेत्र को घेराबंदी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। साथ ही बाघ की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अन्य अप्रिय घटना न हो।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बफर क्षेत्र में मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और बाघ की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *