Breaking News

पिकअप और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत 5 की दर्दनाक मौत 

Advertisements

पिकअप और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत 5 की दर्दनाक मौत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

भोपाल। बैरसिया इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भोपाल रोड पर पिकअप वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी पलट गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, सभी पीड़ित सिरोंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो मकर संक्रांति के मौके पर नर्मदा स्नान के लिए सिरोंज से होशंगाबाद जा रहे थे. रास्ते में बैरसिया के पास यह दुर्घटना हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर मृतकों के शव पड़े रहे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. दुर्घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग गया. थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेन ने बताया कि बैरसिया के पास भोपाल रोड पर पिकअप गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हुई है. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हैं. सभी मृतक सिरोंज के बताए जा रहे हैं. पुलिस मौके पर मौजूद है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *