Breaking News

सीएम शिंंदे की कुर्सी खतरे में?कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बयान

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई । खतरे में है महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे की कुर्सी, सितंबर तक होगा बदलाव’ होने की संभावनाएं हैं। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार नेता विपक्ष ने राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी के गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा है कि यहां के सीएम की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है.
महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार ने सितंबर महीने में राज्य की राजनीति में सीएम बदले जाने का दावा किया है. उन्होंने कहा, ‘देखिए, महाराष्ट्र में जो चल रहा है वो ठीक नहीं चल रहा है. ये सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगी क्योंकि सबको सत्ता की भूख है. जल्द ही यहां सीएम की कुर्सी उनके हाथ से जाने वाली है.’

Advertisements

वडेट्टीवार बीते कई दिनों से सरकार पर हमलावर हैं. उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार के मुखिया और डिप्टी सीएम के बीच संबंध सही नहीं होने का इशारा किया है. उन्होंने कहा, सीएम जब डिप्टी सीएम को साथ में खाना खाने के लिए बुलाते हैं तो वो लोग उनके पास नहीं जाते हैं. जिससे साबित होता है कि महाराष्ट्र में सब कुछ सही नहीं चल रहा है।
महाराष्ट्र की राजनीति में एक गलियारा भले ही राज्य में सीएम बदले जाने के दावे कर रहा हो लेकिन ऐसा सच होते नहीं दिख रहा है क्योंकि देवेंद्र फडणवीस का बयान इसके ठीक उलट है. बीते महीने जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा था तो उन्होंने इसका जवाब विस्तार से दिया था. उन्होंने कहा था,’एनसीपी के अजित दादा से उनके संबंध राजनीतिक हैं तो वहीं शिवसेना प्रमुख और राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे से उनके रिश्ते भावनात्मक हैं और उनको पद से हटाने का सवाल ही नहीं उठता है.’
उन्होंने आगे कहा था, ‘राज्य की सबसे बड़ी पार्टी का मुखिया होने के नाते मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ही रहेंगे’. वहीं, दूसरी ओर बीजेपी से हाथ मिला चुके अजित पवार लगातार अपने चाचा और एनसीपी मुखिया शरद पवार से मुलाकात कर रहे हैं जिस वजह से महाराष्ट्र के विपक्षी दलों में कन्फ्यूजन की स्थिति है?

गत दिनों NCP चीफ शरदचंद्र पवार से हूई अनौपचारिक वार्तालाप के मद्देनजर विपक्षी नेता का मानना है कि DCM अजीतदादा को मुख्यमंत्री पद मिलना ही चाहिए था? तद्-हेतु चाचा -भतीजा पवार की राजनैतिक कसरतें बतौर ड्रामेबाजी शुरु है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर। …

वह नेता कौन? अजित पवार हादसे में खलबली

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत के बाद 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *