Breaking News

विपक्षी INDIA को विफल करने सीएम एकनाथ शिंदे का कदम।

Advertisements

विपक्षी INDIA को विफल करने सीएम एकनाथ शिंदे का प्रभावी कदम।

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई। विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक के बीच सत्ता पक्ष भी रणनीति बनाने में जुटा गया है। मुंबई में 28 विरोधी दलों के जमावड़े पर बरसते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज देश ने मोदी को अपना लिया है। विरोधी दलों के पास न नेता है, न नीति है. न नीयत है और ना नेतृत्व है। इसीलिए ये कितना भी प्रयास करें, ये लोगों के मन से मोदी को नहीं निकाल सकते हैं।
एक तरफ मुंबई सांताक्रुज के पांच सितारा होटल में विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक चल रही थी, दूसरी तरफ गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दक्षिण मुंबई के वर्षा बंगले में महायुति के मंत्रियों एवं विधायकों के साथ डिनर डिप्लोमेसी कर रहे थे। गुरुवार करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुए डिनर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार सहित सभी मंत्री और विधायक शामिल हुए। इसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल थे। वर्ली में गुरुवार को भी महायुति की बैठक आयोजित की गई।

बीजेपी के एक नेता ने बताया कि भोजन के बाद महायुति के मंत्रियों और विधायकों के साथ सीएम और डीसीएम ने बैठक की। इस दौरान सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने और जनता के बीच रहते हुए जनहित के कार्य करने की सलाह दी। सूत्रों के मुताबिक, सीएम शिंदे ने विधायकों से कहा कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमें तैयार रहने की जरूरत है। विपक्ष महायुति सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है, जिसका हमें मुंहतोड़ जवाब देना है। वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। हमारी सरकार जनहित और विकास के कार्य कर रही है। इस बैठक की टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद महायुति सरकार दबाव महसूस कर रही है। माना जा रहा है कि महायुति के मंत्रियों और विधायकों में जोश भरने के लिए सीएम शिंदे ने डिनर डिप्लोमेसी का सहारा लिया है।

‘मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा’…

मुंबई में 28 विरोधी दलों के जमावड़े पर बरसते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इनके पास कोई तोड़ नहीं है। विपक्ष के पास पीएम जैसा कोई सक्षम नेता नहीं है। इनके पास कोई एजेंडा नहीं है। देश को आगे लेकर चलने की कोई नीति नहीं है। इनका मिशन सिर्फ और सिर्फ मोदी हटाओ है। फडणवीस ने कहा कि इनके राजनीति अलायंस का कोई असर होने वाला नहीं है। ये लोग मुंबई आए हैं। इनका केवल मोदी हटाने का एजेंडा है, क्योंकि इन्हें अपना परिवार बचाना है। सारी परिवारवादी पार्टियों पर मोदी ताला लगा रहे हैं। इससे वे डरे हुए हैं, इसलिए एक होकर विरोध कर रहे हैं। लेकिन इन्हें ध्यान रखना चाहिए कि 2019 में जनता ने इन्हें पूरी तरह से नकार दिया था और अब 2024 में भी बुरी तरह से नकारेगी।
संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हुए विपक्षी दल, I.N.D.I.A. के नेताओं ने कही बड़ी बात
एक तरफ I.N.D.I.A की बैठक, दूसरी तरफ सीएम शिंदे की डिनर डिप्लोमेसी, विपक्षी गठबंधन की बैठक के मद्देनज़र सत्ता पक्ष भी रणनीति बनाने में जुटा है

विरोधी दलों के I.N.D.I.A की बैठक में भाग लेने आए नेताओं पर राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो नेता आज मुंबई में जमा हुए हैं, वे सभी आगामी लोकसभा चुनाव के बाद बेरोजगार हो जाएंगे। जो हमसे गुवाहाटी जाने का खर्च पूछते थे, वे महज 14-15 घंटे के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। हमसे हिसाब मांगने वाले अब बताएं कितना खर्च कर रहे हैं? सामंत ने कहा कि जिस होटेल में उनकी बैठक हो रही है, वहां पर 45 हजार रुपये की एक कुर्सी का खर्च है। नेताओं के लिए 65 कमरे बुक किए गए हैं, वे लॉजिंग बोर्डिंग में नहीं बल्कि फाइव स्टार में हैं। जहां खाने का खर्च प्रति प्लेट 4500 हजार रुपये में आता है। कमरे की कीमत 25-30 हजार रुपये है। भारी भरकम पैसा खर्च किया जा रहे हैं

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर। …

वह नेता कौन? अजित पवार हादसे में खलबली

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत के बाद 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *