Breaking News

नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश 500 के नकली नोटों का जखीरा बरामद

Advertisements

नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश 500 के नकली नोटों का जखीरा बरामद

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

गुुना। मध्यप्रदेश के गुना में नकली नोटों की फैक्ट्री का खुलासा, 500 रुपये के नकली नोटों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।

मध्य प्रदेश के गुना जिले में नकली नोट बनाने की एक बड़ी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सलमान नाम के एक युवक की शिकायत के आधार पर की है, जिसने बताया जाता है कि उसे 500 रुपये के नकली नोट देकर ठगा गया था। सलमान ने आरोप लगाया कि सलीम और शाकिर नाम के दो ठगों ने उसे पैसों को दोगुना करने का लालच देकर 20 हजार रुपये के बदले 1 लाख रुपये देने का वादा किया था। ठगों ने उसे विश्वास दिलाने के लिए नोट बनाने का फॉर्मूला दिखाया और यहां तक कि वीडियो भी दिखाए, जिनमें सादे कागज और केमिकल वाले पानी से असली नोट तैयार करते हुए दिखाया गया था।

 

आरोपियों ने सलमान को वीडियो में नोट बनाने की एक कला दिखाई, जिसमें आसमान से नोट बरसते हुए नजर आ रहे थे। इस झांसे में आकर सलमान ने जब 20 हजार रुपये दिए तो बदमाशों ने नकली नोट बनाने का दिखावा करते हुए उसे कुछ रकम पकड़ा दी। लेकिन जब यह नोट असली नहीं निकले, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान सलीम और शाकिर को हिरासत में ले लिया गया, जहां उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि पीतमपुर के महेंद्र प्रजापति नामक व्यक्ति भी इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

 

पुलिस ने गिरोह के ठिकाने पर छापा मारा, और वहां से नकली नोट बनाने की सामग्री बरामद की जिसमें केमिकल, प्रिंटर और अन्य सामान शामिल था। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई चौंकाने वाले वीडियो भी मिले, जिनमें नोट बनाने का तरीका विस्तार से बताया गया था। वीडियो के माध्यम से आरोपियों ने कई लोगों को ठगने की कोशिश की थी, उन्हें नकली नोटों का झांसा देकर पैसे ऐंठे गए थे।

 

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना फैला हुआ है और इसके अन्य सदस्य कौन-कौन हैं। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे नकली नोटों के इस रैकेट को पकड़ा जा सकता है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *