Breaking News

अमित शाह ने की विदर्भ की सभी रैलियां रद्द

Advertisements

अमित शाह ने की विदर्भ की सभी रैलियां रद्द

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई ।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज विदर्भ में होने वाली सभी रैलियां रद्द कर दी गई हैं. वह नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.परिणामत: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विदर्भ की सभी रैलियां रद्द कर दी है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज विदर्भ में होने वाली सभी रैलियां रद्द कर दी गई हैं. वह नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. बता दें कि विदर्भ में आज अमित शाह की रैली थी. लेकिन वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

स्मृति ईरानी करेंगी रैली

जानकारी के अनुसार, गढ़चिरौली और वर्धा में अमित शाह की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रैलियां करेंगी. बाकी दो जगहों पर अमित शाह की गैरमौजूदगी में शिवराज सिंह चौहान रैली को संबोधित करने वाले है.

गत दिनों मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री डा मोहन यादव ने कामठी मे भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुळे की प्रचार सभा को संबोधित किया नतीजतन तमाम यादव अहीर और गवली समाज का भाजपा को पूर्णरुपेण समर्थन प्राप्त है।इसको अलावा तेली समाज भी भाजपा उम्मीदवार श्री बावनकुळे के साथ हो गया है? हालकि मुस्लिम वोटर के विभाजन के उद्देश्य से 3 मुस्लिम उम्मीदवार निर्दलीय रुप मे चुनाव मैदान मे अपनी किस्मत अजमा रहे है? परंतु मुसलमान बहुत समझदार है? सर्वेक्षण के अनुसार मुस्लिम समुदाय का वोटिंग कांग्रेस उम्मीदवार की तरफ आकर्षित हो रहा है। रहा सबाल कामठी विधान सभा मे माळी (मरार) के कांग्रेसी नेता वसंतराव गाड़गे के नेतृत्व मे कांग्रेस की तरफ दिखाई दे रहा है और नाई, धोबी,वालमीकि, सुदर्शन समाज मोची,(चर्मकार) समाज और लोधी समाज का वोट बैंक असमंजस मे दिखाई दे रहा है। भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों का भवितव्य जैन समाज, मारवाड़ी समाज, ब्राह्मण समाज, मराठा कुणवी समाज, कोल भील आदिवासी गौंड समाज के वोटबैंक पर निर्भर दिखाई दे रहा है।इसके अलावा हिन्दी भाषी तेलीय समाज, कोष्टी कुष्टा समाज और बंजारा राठोड समाज भाजपा सरकार से सख्त नाराज दिखाई दे रहा है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *