Breaking News

पत्थरबाज महिला गिरफ्तार : पुलिस पर हमले के आरोप में दंगाईयों की धरपकड

Advertisements

पत्थरबाज महिला गिरफ्तार : पुलिस पर हमले के आरोप में दंगाईयों की धरपकड

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

संंभल। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में एक और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का नाम शेख जिकरा है, जो हिंसा के दौरान एक मकान की छत से पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंक रही थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे पुलिस ने उसकी पहचान की और नखासा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हिंसाचार में मुस्लिम महिलाओं की भी भूमिका अहम बतलाई जा रही है।

संभल हिंसा के दौरान जहां मुस्लिम पुरुष दंगाई सड़कों पर उतरे थे, वहीं कई महिलाएं भी घरों की छतों से पुलिस पर पत्थरबाजी कर रही थीं। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जिकरा हिंदुपुरा खेड़ा की निवासी है और हिंसा के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले तीन अन्य महिलाएं भी पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी हैं।

एसपी पर गोलीबारी और पत्थरबाजी का आरोप लगाया जा रहा है।

संभल हिंसा के दौरान जिस इलाके में पुलिस अधीक्षक (SP) केके विश्नोई पर गोली चली थी, उसी इलाके में एक वीडियो सामने आया था जिसमें महिला छत से पत्थर फेंक रही थी। गोलीबारी में एसपी विश्नोई और सीओ अनुज चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस लगातार दंगाईयों और पत्थरबाजों की तलाश कर रही है।

गिरफ्तारी और कार्रवाई

पुलिस ने अब तक कई प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के दौरान पुलिस पर गोली चलाने वाला आरोपी सलीम पहले दिल्ली के सीलमपुर एरिया में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसकी ट्रैकिंग की और उसे गिरफ्तार कर लिया। सलीम के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। उस पर 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट और गोकशी के मामले शामिल हैं।

इसके अलावा, हिंसा के दौरान एसपी पर गोली चलाने के आरोपी तिल्लन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। तिल्लन दिल्ली के लक्ष्मीनगर और जहांगीरपुरी में छिपा हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे दबोच लिया है।

24 नवंबर की हिंसा का सच

24 नवंबर को संभल के जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी, जिसके बाद दंगाइयों ने कई घंटों तक पथराव और आगजनी की। इस दौरान पुलिस पर गोलीबारी भी हुई थी। हिंसा में 4 लोग मारे गए थे और कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार एक्शन में है और आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है।

संभल हिंसा के मामलों में पुलिस की कार्रवाई तेज है, और अब तक कई दंगाई और पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी इस मामले में पूरी ताकत से काम कर रहे हैं, ताकि सभी अपराधियों को सजा दिलवाई जा सके और ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *