Breaking News

अस्पताल में मोबाइल और नकदी चोरी : CCTV में दिखा

Advertisements

अस्पताल में मोबाइल और नकदी चोरी, CCTV में दिखा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

रायपुर।छत्तीसगढ राज्य की राजधानी रायपुर के अस्पताल में सोने की एक्टिंग कर एक शातिर चोर ने चोरी की है। चोर इतना चालाक था कि किसी को शक न हो, इसलिए वो मरीज के परिजनों के बगल में जाकर लेट गया। फिर लोगों के जेब को टटोलकर उसमें रखे मोबाइल और रुपए पार कर दिया। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। बेमेतरा निवासी गजेंद्र जांगड़े समता कॉलोनी स्थित पेटल अस्पताल में बच्चे के इलाज के लिए गए थे। 3 दिसंबर की रात अस्पताल के जमीन में वो सो रहे थे। वहां पर कई दूसरे मरीजों के परिजन भी मौजूद थे। तभी रात में एक युवक वहां पहुंचा। उसने पहले रेकी की। फिर वहां सो रहे एक व्यक्ति के बगल पर लेट गया और खुद सोने की एक्टिंग करने लगा। आरोपी ने वहां सो रहे लोगों के जेब को टटोलना शुरू किया। फिर उसने गजेंद्र का मोबाइल फोन चुरा लिया। बताया जा रहा है कि, चोर ने एक व्यक्ति की जेब से नगद रुपए भी निकाल लिए। हालांकि कितने पैसे चोरी हुए हैं यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है। इस मामले में गजेंद्र ने आजाद चौक पुलिस को मोबाइल चोरी होने की शिकायत दी है. बताते हैं कि इसके पहले भी इस सातिर चोर ने अस्पताल मे मरीजों को देखने आये उनके रिस्तेदारों को भी रक्तदान करने के नाम पर रुपये मागे और वह रफूचक्कर हो गया।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत टेकचंद्र शास्त्री: …

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *