Breaking News

पति से झगडा कर घर से निकली महिला के साथ दोस्त ने किया रेप

Advertisements

पति से झगडा कर घर से निकली महिला के साथ दोस्त ने किया रेप

Advertisements

 

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

कोरबा। जिले के बालको क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति से विवाद के बाद घर छोड़कर निकली महिला को उसके पति के परिचित और उसके साथी ने अपने झांसे में लिया, शराब पिलाई और फिर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे खाना बनाने की बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया था। नाराज होकर वह घर से निकल गई और बालको पुल के पास एक सब्जी दुकान के पास रुक गई। रात होने पर उसने पास के मंदिर में रात बिताने का फैसला किया।

अगली सुबह वह ऑटो से बालको पहुंची, जहां उसकी मुलाकात पति के दोस्त जाबिद अली और निरंजन सिंह से हुई। दोनों परिवारों के बीच पहले से जान-पहचान थी। जाबिद के कहने पर सरदार नामक व्यक्ति उसे अपने घर ले गया और परिवार के साथ ठहराया। शाम को जब महिला को घर छोड़ने की तैयारी हो रही थी, उसी दौरान रास्ते में जाबिद फिर मिला। उसने महिला का मन हल्का करने के बहाने बाइक पर बैठाकर लालघाट की ओर ले गया। उसके साथ निरंजन सिंह भी था।

पीड़िता के अनुसार दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद उसे लालघाट के जंगल क्षेत्र में ले जाया गया। वहां निरंजन सिंह महिला और जाबिद को छोड़कर चला गया। महिला ने आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे जाबिद अली ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सुबह करीब 4 बजे उसने फोन कर सरदार को मौके पर बुलाया। बाद में महिला को बालको के पास छोड़ दिया गया। घटना के बाद महिला पैदल अपनी मौसी के घर पहुंची और पूरी जानकारी दी। इसके बाद उसके पति को बुलाया गया। 19 मई को महिला ने बालको थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जाबिद अली और उसके साथी निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *