Breaking News

सास के अंतिम संस्कार में आए दामाद को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया

Advertisements

सास के अंतिम संस्कार में आए दामाद को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

गोंडा । उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के सरयू नदी तटीय उमरी गांव में सास के अंतिम संस्कार के दौरान 30 वर्षीय दामाद दीपक शर्मा को मगरमच्छ ने सरयू नदी में खींच लिया। हादसे के समय वह स्नान कर रहे थे। स्थानीय पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सास के अंतिम संस्कार में आए दामाद को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया

गोंडा, ग्रेटर नोएडा, संवाददाता के अनुसार सरयू नदी के किनारे बुधवार दोपहर को सास के अंतिम संस्कार में ग्रेटर नोएडा से शामिल होने के लिए आए दामाद को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। नाव से पुलिस के गोताखोर सर्च अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई भी अता-पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही घाट पर बुधवार दोपहर यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा परी चौक निवासी 30 वर्षीय दीपक शर्मा एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर थे। वह अपनी सास उर्मिला देवी के निधन की सूचना मिलने पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे कार से अपनी पत्नी रेखा के साथ उमरी गांव पहुंचे।

 

दाह संस्कार में शामिल होने आए युवक को सरयू में खींच ले गया मगरमच्छ,ग्रेटर नोएडा का युवक हुआ शिकार

दीपक की शादी करीब सात वर्ष हुई थी। उनकी चार वर्षीय एक बेटी भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दाह संस्कार के बाद परिजन और रिश्तेदार सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दीपक नदी में स्नान के लिए उतरा। उसने नदी में डुबकी लगाई ही थी कि मगरमच्छ ने हमला बोल दिया और उसे गहरे पानी में खींच ले गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक मगरमच्छ और दीपक नदी में समा गए। यह घटना देख लोग चीखने-चिल्लाने लगे और परिजन बदहवास होकर नदी किनारे दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि गोताखोरों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है. स्थानीय जानकार सूत्रों का मानना है कि इसके पूर्व भी इसी प्रकार की घटनाएं यहां घट चुकी है . जिसे लेकर तमाम नागरिकों मे भय का वातावरण व्याप्त है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *