जमीन में गाड़ दी बेटी की लाश!नहीं आई औलाद की मोहब्बत रास?
टेकचंद्र शास्त्री:
9822550220
आलीगढ।उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. खैर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जरारा गाँव में ऑनर किलिंग का एक खौफनाक मामला सामने आया है, दरअसल, यहां एक बेरहम पिता ने अपनी ही 19 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. खैर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जरारा गाँव में ऑनर किलिंग का एक खौफनाक मामला सामने आया है, दरअसल, यहां एक बेरहम पिता ने अपनी ही 19 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके अलावा, अपराध को छिपाने और सबूत मिटाने की कोशिश में, आरोपी पिता ने अपने ही खेत में एक गड्ढा खोदा और अपनी बेटी के शव को वहीं दफना दिया. इस घटना के बाद इलाके में गर्मा-गर्मी का माहौल है.
ऐसे दफनाई बेटी की लाश
साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि जरारा गाँव के रहने वाले पूरन सिंह जाटव अपनी 19 साल की बेटी शिवानी के प्रेम-संबंध से बहुत ज़्यादा तंग आ गया था. इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ, और गुस्से में आकर पिता ने अपनी ही बेटी का कत्ल कर दिया. हत्या के बाद, सबूतों को पूरी तरह से इतने के इरादे से, वो शव को गाँव के अंदर स्थित अपने खेत में ले गया, एक गहरा गड्ढा खोदा, और उसे वहाँ गाड़ दिया.
कातिलाना फिगर और बोल्ड लुक! अफगानी मॉडल के बिकिनी लुक ने उड़ाए होश
आरोपी पिता शायद इस भयानक राज़ को छिपाने में कामयाब हो जाता, अगर मृत लड़की की माँ की सतर्कता ने उसकी साज़िश को नाकाम न किया होता. जब शिवानी की माँ अपनी बेटी के अचानक गायब होने के बाद खेत की तरफ गईं, तो उन्हें ताज़ी खोदी हुई ज़मीन का एक हिस्सा देखकर गहरा शक हुआ. माँ को यह समझने में ज़्यादा समय नहीं लगा कि उनकी बेटी के साथ कुछ बहुत बुरा हुआ है. बिना एक पल भी बर्बाद किए, उन्होंने तुरंत खैर स्टेशन की स्थानीय पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है.
विश्वभारत News Website