Breaking News

कंपनी मालिक ने मीटिंग के बहाने होटल मे महिला कर्मचारी से दुष्कर्म

Advertisements

कंपनी मालिक ने मीटिंग के बहाने होटल मे महिला कर्मचारी से दुष्कर्म

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

दिल्ली। नौकरी के बहाने दिल्ली की युवती से लखनऊ लाकर गोमतीनगर के होटल में रेप किया गया। किसी तरह होटल से भागी युवती दिल्ली पहुंची और वहां केस दर्ज कराया। दिल्ली से केस लखनऊ ट्रांसफर हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीड़िता ने अपने बयान दर्ज कराए। बयानों में पीड़िता ने एफआईआर की बातें दोहराई। आरोपी अभिषेक की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली, नोएडा और लखनऊ के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पीड़िता दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली है। उसने कंपनी के मालिक अभिषेक के खिलाफ दिल्ली में ही मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक वह बेरोजगार थी। एक सहेली के जरिए उसकी मुलाकात अभिषेक से दिल्ली में हुई थी। अभिषेक ने उसे आठ हजार रुपये प्रति माह की नौकरी दिलाई। इसके बाद कंपनी की मीटिंग के बहाने उसे लखनऊ लेकर आया था। गोमतीनगर विपुलखंड में होटल एवरेस्ट में उसे रोका गया। खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर अभिषेक ने दुष्कर्म किया। होश आने पर विरोध किया तो उसने धमकी दी। रात में जब अभिषेक सो गया तो वह यहां से भाग निकली थी। इसके बाद दिल्ली जाकर मंगोलपुरी थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। वहां से मुकदमे की विवेचना गोमतीनगर के लिए ट्रांसफर हो गई। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। स्वास्थ्य कारणों से उसका मेडिकल नहीं हो सका है। पीड़िता ने शनिवार को मेडिकल परीक्षण कराने की बात कही है। फिलहाल वह दिल्ली चली गई। दोबारा पीड़िता के आने पर पुलिस उसके विस्तृत बयान के साथ कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराएगी

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *