Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

Advertisements

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

पटना।बिहार में पिछले चार दिनों से लगातार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच किशनगंज जिले में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। किशनगंज, 21 मई (आईएएनएस)। बिहार में पिछले चार दिनों से लगातार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच किशनगंज जिले में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सूचना मिली थी कि किशनगंज थाना के अंतर्गत फरिंगगोला के पास रेलवे गुमटी के नजदीक कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। उक्त सूचना के सत्यापन, जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा उक्त स्थल के आसपास घेराबंदी शुरू की गई। इसी क्रम में पुलिस को देखकर बिना नंबर की बाइक पर सवार एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगा। जब पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया तो उस व्यक्ति द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी को पैर में गोली लगी। घायल अपराधी की पहचान कटिहार जिले के रौतारा निवासी पवन कुमार उर्फ चिंटू के रूप में हुई है, जो अंतरराज्यीय लूट, छिनतई, चोरी जैसे आपराधिक गिरोह का सरगना है। गिरोह में बिहार सहित पश्चिम बंगाल के कई सदस्य शामिल हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार मुठभेड़ में घायल अपराधी का पटना, अररिया, मधुबनी आदि जिलों में लूट सहित अन्य आपराधिक घटनाओं का लगभग 12 वारदात में संलिप्तता का आपराधिक इतिहास है। इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, किशनगंज भी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भी घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। घटनास्थल पर अपराधी द्वारा प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, पिस्टल और कारतूस से कई खोखे बरामद किए। घटनास्थल को संरक्षित कर एफएसएल की टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान प्रारंभिक जांच में किशनगंज जिला में हाल के दिनों में हुई कई छिनतई, चोरी की घटनाओं में घायल अपराधी और इसके गिरोह की संलिप्तता पाई गयी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई बाइक अन्य सामानों की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है। मंगलवार की देर रात समस्तीपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया था। सोमवार की देर रात पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पिछले दिनों एक कैश वैन से 27 लाख लूट के मामले का एक आरोपी घायल हो गया था। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। सोमवार को तड़के पटना और सीवान में अलग-अलग मुठभेड़ की घटनाओं में दो वांछित अपराधी घायल हुए थे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

मैट्रिक छात्र ने की खुद खुुशी : कमरे में लटका मिला शव देख मची चीख़-पुकार

मैट्रिक छात्र ने की खुद खुुशी : कमरे में लटका मिला शव देख मची चीख़-पुकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *