Breaking News

घर मंडप पर पंहुची प्रेमिका,तो कांस्टेबल दुल्हा फरार

Advertisements

घर मंडप पर पंहुची प्रेमिका,तो कांस्टेबल दुल्हा फरार

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

गोरखपुर। उत्तरप्रदेश गोरखपुर के खजनी गांव में एक युवा पुलिस कांस्टेबल का विवाहोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी.इतने मे भनक लगते ही घर मंडप पर प्रेमिका पंहुच गई. भयभीत पुलिस कांस्टेबल दुल्हा घर के पीछे दरवाजे से फरार हो गया.इस घटना को देख और सुनकर मोहल्ले मे खलबली मची हुई है.

गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खजनी थाना क्षेत्र के छपिया गांव में रविवार को परछावन के समय एक युवती ने पुलिस के साथ पहुंचकर अपने प्रेमी की बारात रुकवा दी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया और अब दूसरी जगह विवाह करने जा रहा है। उधर, इस घटना से क्षेत्र से हड़कंप मच गया। छपिया के रहने वाले रामभागवत यादव का बेटा विपिन कुमार यादव पीएसी में कांस्टेबल है। करीब दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आरोपी का लखनऊ में बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत एक युवती से संबंध हो गया। युवती आजमगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। आरोप है कि पीएसी जवान प्रेमिका को छोड़कर पीपीगंज थाना क्षेत्र के भप्सा (जसवल बाजार) की रहने वाली एक अन्य युवती से विवाह तय कर लिया था। रविवार को उसकी बारात निकलने की तैयारी चल रही थी।

इसी दौरान परछावन की रस्म के समय प्रेमिका पुलिस के साथ उसके घर पहुंच गई और हंगामा करते हुए बारात रुकवा दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने आरोपी के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में पहले ही मुकदमा दर्ज कराया है। उसी के आधार पर लखनऊ पुलिस टीम खजनी पहुंची थी। खजनी पुलिस के सहयोग से छपिया गांव में दबिश दी गई, लेकिन मौके पर आरोपी या परिवार का कोई जिम्मेदार सदस्य नहीं है. घटना की खबर सुनकर पुलिस थानाध्यक्ष ने मामले की संपूर्ण जांच-पड़ताल के बाद भगोडा आरोपी पुलिस कांस्टेबल पर कठोर कार्रवाई करने और मंगेतर लडकी को न्याय दिलाने का अश्वासन दिया है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

प्यार मे पागल 25 साल की चाची को 16 साल के भतीजे से हुआ प्‍यार

प्यार मे पागल 25 साल की चाची को 16 साल के भतीजे से हुआ प्‍यार …

वाईट चारित्र्य वाले स्त्री पुरुषांच्या घरी खाण्यापिण्यास मनाई

वाईट चारित्र्य वाले स्त्री पुरुषांच्या घरी खाण्यापिण्यास मनाई टेकचंद्र शास्त्री: सहसंपादक रिपोर्ट   भारतीय सनातन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *