Breaking News

पं. बंगाल मे भाजपा की रेकार्ड जीत से जश्न का माहौल

Advertisements

पं. बंगाल मे भाजपा की रेकार्ड जीत से जश्न का माहौल

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है और टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर के बाद हुए पहले चुनाव में टीएमसी काफी पीछे रह गई और केवल 80 सीटें जीतकर एक सीट पर बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।

पश्चिम बंगाल में भाजपा को भारी बहू मत मिला है वहीं तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बन गई है; दोनों राज्यों में ऐतिहासिक उपलब्धि

पश्चिम बंगाल में भाजपा को भारी बहुमत वहीं तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बन गई है.

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में दो मोर्चों पर इतिहास रचा गया है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी – भाजपा को पहली बार भारी बहुमत मिला है, वहीं तमिलनाडु में नवोदित पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम – टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, अन्य विधानसभा चुनावों में असम और पुद्दुचेरी में मौजूदा सरकारें फिर से चुनी गईं, जबकि केरलम् में नई सरकार का चुनाव हुआ।

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर रेकार्ड बनाया है.विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है और टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर के बाद हुए पहले चुनाव में टीएमसी काफी पीछे रह गई और केवल 80 सीटें जीतकर एक सीट पर बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। कुल 293 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी -एजेयूपी को दो-दो सीटें मिलीं, जबकि सीपीआई एम ने एक सीट जीती है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतिष्ठित भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15 हजार से अधिक वोटों से हार गईं है। अधिकारी ने नंदीग्राम सीट भी जीत ली। 1972 के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में ऐसी पार्टी की सरकार बनने जा रही है जो केंद्र में भी सत्ता में है।

जीत हासिल करने वाले प्रमुख भाजपा उम्मीदवारों में आसनसोल दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से अग्निमित्रा पॉल और भातर सीट से करफा सौमेन शामिल हैं। पार्टी की उम्मीदवार और संदेशखाली हत्याकांड की पीड़िता रेखा पात्रा ने हिंगलगंज निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

भाजपा उम्मीदवार सुब्रता मैत्र ने बहरमपुर सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को हराया।

दूसरी ओर, टीएमसी के रेयार हुसैन सरकार ने भगवांगोला सीट से जीत दर्ज की है।

आम जनता उन्नयन पार्टी -एजेयूपी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजिनगर दोनों सीटें जीत ली हैं।

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए मतदान पिछले महीने की 23 और 29 तारीख को दो चरणों में हुआ था। सरकार बनाने के लिए 148 सीटों के साधारण बहुमत की आवश्यकता है। चुनाव जीतने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को यह आंकड़ा हासिल करना होगा।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए मतदान में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जो स्वतंत्रता के बाद से सबसे अधिक है।

मगराहाट पश्चिम विधानसभा के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार बूथों पर 2 मई को पुनर्मतदान हुआ, जबकि चुनाव आयोग ने पड़ोसी फलता निर्वाचन क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया। आयोग ने बड़ी संख्या में बूथों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन का हवाला दिया। इस सीट पर नए सिरे से मतदान इस महीने की 21 तारीख को होगा और मतगणना 24 मई को होगी।

इसके बजाय इसे खोजें पश्चिम बंगाल मे भाजपा की रेकार्ड जीत

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है और टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर के बाद हुए पहले चुनाव में टीएमसी काफी पीछे रह गई और केवल 80 सीटें जीतकर एक सीट पर बढ़त हासिल करने में कामयाब रही है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नरेंद मोदी से नहीं डरता? पं.बंगाल चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान

नरेंद मोदी से नहीं डरता? पं.बंगाल चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान   …

भाजपा विधायक के बयान से मचा बवाल, हाईकमान ने अपनाया सख्त रुख

भाजपा विधायक के बयान से मचा बवाल, हाईकमान ने अपनाया सख्त रुख टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *