Breaking News

भाजपा विधायक के बयान से मचा बवाल, हाईकमान ने अपनाया सख्त रुख

Advertisements

भाजपा विधायक के बयान से मचा बवाल, हाईकमान ने अपनाया सख्त रुख

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के विवादित बयान से मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है. पुलिस अधिकारी को चेतावनी देने पर पार्टी हाईकमान ने सख्त रुख अपनाया है.शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के विवादित बयान से मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है.

मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के एक विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया. पुलिस अधिकारी को सार्वजनिक मंच से चेतावनी देने के मामले में अब पार्टी हाईकमान ने सख्त रुख अपनाया है.गैंग-रेप आरोपी संग डेटिंग से लेकर निखिल जैन संग टूटी शादी तक, नुसरत जहां की अनकही कहानी

अनन्या पांडे की बीच डायरी, धूप, रेत और स्टाइल

सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व विधायक के लगातार विवादित बयानों से नाराज है. संगठन ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और उन्हें तुरंत सार्वजनिक बयानबाजी बंद करने के निर्देश दिए हैं. पार्टी का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी से विपक्ष को मुद्दा मिला और मामला अनावश्यक रूप से बढ़ा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस प्रकरण पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है. वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को विधायक से बातचीत कर स्थिति संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी चर्चा हुई है.

क्या है पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत 16 अप्रैल को हुई, जब विधायक के बेटे दिनेश लोधी की थार गाड़ी से पांच लोग घायल हो गए. मामले की जांच के दौरान करेरा के एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ ने दिनेश को सख्त चेतावनी दी थी. इस पर नाराज विधायक प्रीतम लोधी ने सार्वजनिक मंच से पुलिस अधिकारी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “करेरा किसी के बाप का नहीं है” और अपने बेटे के समर्थन में बयान दिया. इसके अलावा उन्होंने पुलिस पर पक्षपात का आरोप भी लगाया.

रोनाल्डो को करने से लेकर अमर सिंह के साथ ‘सेक्स टॉक’ तक के कुछ ऐसे फैक्ट्स जिसे जानकर उड़ जाएंगे होश

लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए रूबीना दिलैक का पिंक मैजिक, परंपरा और आधुनिकता का संगम

Breaking: कानून हाथ में लेकर गांव वालों ने पार की दरिंदगी की हदें, प्रेमी जोड़े को सरेआम दी ऐसी सजा कि देखने वालों के उड़ गए होश!

राजनीतिक असर

घटना के बाद विपक्ष ने भाजपा पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *