शादी के बाद 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए तड़पता रहा युवक
टेकचंद्र शास्त्री:
9822550220
मथुुरा। भगवान श्रीकृष्ण चंद्र आनन्दकंद की नगरी उत्तर प्रदेश के मथुरा से में एक युवती ने शादी के छह साल बाद तक अपने पति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया. यही नहीं अब वह तलाक लिए बगैर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली.
इन दिनों रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हाल कि दिनों में अवैध संबंध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और इसकी वजह से हत्याएं भी हो रही हैं. एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा से आया है, जहां एक युवती ने शादी के छह साल बाद तक पति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया. यही नहीं अब वह तलाक लिए बगैर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली. इसके बाद पीड़ित पति ने मामले की शिकायत करते हुए पुलिस को प्रार्थना-पत्र दिया है.
थाना सुरीर क्षेत्र में रहने वाले युवक ने आरोप लगाया कि उनकी शादी 20 जून 2020 में हाथरस में थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुई थी. शादी के बाद उनकी पत्नी फरवरी 2026 तक उनके साथ रही थी, लेकिन पत्नी ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिए.
युवक ने बताया कि वह यह सोचकर चुप रहे कि आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया. उनकी पत्नी का मन किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहता था. इस संबंध में तीन माह पहले शिकायत की थी, पुलिस ने 25 फरवरी को दोनों पक्षकारों को बुलाया था.
पत्नी और उसके घरवालों ने दी धमकी
इसमें पता चला कि उनकी पत्नी ने अलीगढ़ में थाना जवां क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ शादी कर ली है. उन्होंने कहा कि बिना तलाक लिए दूसरी शादी कैसे कर सकती है तो पत्नी और उसके घरवालों ने धमकी दी कि अगर इस मामले में कहीं कोई शिकायत अथवा रिपोर्ट की तो वह उन्हें परिवार समेत झूठे केस में फंसा देंगे.
फिलहाल इस मामले में पीड़ित युवक ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्रार्थना पत्र की जांच की जांच-पड़ताल की जा रही है.
इस घटना को लेकर पूरे मथुरा मे जोरदार चर्चाओं वातावरण बना हुआ है.
विश्वभारत News Website