Breaking News

शराब भट्टी के पास फायरिंग : लूटपाट कर फरार हुए बदमाश

Advertisements

शराब भट्टी के पास फायरिंग : लूटपाट कर फरार हुए बदमाश

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह दिनदहाड़े फायरिंग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं, ताजा मामला जांजगीर-चांपा जिले से आई है. यहां शराब दुकान से कैश (शराब की बिक्री के पैसे) ले जाने वाले एक कर्मचारी पर अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया और पैसे लूटकर फरार हो गए हैं. यह पूरी घटना खोखरा स्थित शराब दुकान की है. घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए हैं. वहीं इस घटना के बाद इलाके में पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कर्मचारी बाइक से कैश लेकर जा रहा था। आरोपी बाइक पर सवार होकर उसके पीछे आए थे।

छत्तीसगढ राज्य होने के बाद यहां उत्तरप्रदेश और बिहार के सघन अपराधियों ने डेरा डालना शुरु कर दिया हैं.नतीजतन कांग्रेस छत्तीसगढ में अराजकता और अव्यवस्था फैलाना चाहती है कांग्रेस : अरुण साव अचानक आरोपी ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग की और हमला किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. वहीं घायल कर्मचारी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस अभी तक यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि आरोपियों ने कितनी राशि की लूट की है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. बता दें कि हाल ही में कोरबा जिले में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं एक बाइक सवार युवक पर फायरिंग हुई थी. इन घटनाओं के अंदाजा लगाया जा सकता है की बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *