Breaking News

जबलपुर का बडा फ्लाईओवर लोकापर्ण कें लिए तैयार

Advertisements

जबलपुर का बडा फ्लाईओवर लोकापर्ण कें लिए तैयार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

जबलपुर। मध्यप्रदेश का सबसे बडा ओव्हरब्रिज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के करकमलों द्धारा 23 अगस्त को जबलपुर में होगा. यह मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर है.जो लोकापर्ण के लिए तैयार है.केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 23 अगस्त को मप्र के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में मप्र के सबसे बड़े फ्लाइओवर ब्रिज (एलिवेटेड कॉरिडोर)का लोकार्पण करेंगे।
यह एलिवेटेड कॉरिडोर 6,855 किलोमीटर लंबा है, जो 1052 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। मध्यप्रदेश के
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह फ्लाईओवर जबलपुर शहर के यातायात दबाव को कम करेगा और प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेगा
इस ब्रिज के शुरू होने से जबलपुर के लोगों को जाम के झाम से निजात मिलेगी.
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर जबलपुर में बनकर तैयार हो गया है. सबसे बड़े फ्लाईओवर की लंबाई 6.855 किलोमीटर है. जिसका लोकार्पण 23 अगस्त को होगा.इस ओवर फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण से जबलपुर वासियों मे हर्ष की लहर व्याप्त है.
दमोह नाका से मदनमहल तक बने मध्य प्रदेश के सबसे बड़े (फ्लाई ओवर ब्रिज) एलीवेटेड कोरिडोर का भव्य लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलों से आगामी 23 अगस्त को होगा। इस आशय से प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से भेंट की।
लोक निर्माण मंत्री सिंह ने कहा दमोहनाका से मदनमहल तक लगभग 11 सौ करोड़ की लागत से बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर से जबलपुर के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, क्योंकि यह प्रदेश का सबसे बड़ा एलीवेटेड कोरिडोर होने के गौरव के साथ ही जबलपुर शहर के यातायात को सुगम और गतिशील बनाएगा और रेलवे स्टेशन के ऊपर बने केबल स्टे ब्रिज के साथ ब्रिज की सुंदरता भी इससे गुजरने वालों को आकर्षित करेंगी।

सिंह ने फ्लाई ओवर की सौगात के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जबलपुर की जनता को शुभकामनायें दी है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

शेतरस्ता अडविल्यास गुन्हा : आधार कार्ड होणार ‘ब्लॉक’

राज्यातील ग्रामीण भागातील शेतरस्त्यांचे वाद मिटवण्यासाठी आणि शेतीमालाची वाहतूक सुलभ करण्यासाठी राज्य सरकारने एक ऐतिहासिक …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *