Breaking News

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग का 30 जिलों 5 अप्रैल तक में अलर्ट : महाराष्ट्र में बारिश

Advertisements

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग का 30 जिलों 5 अप्रैल तक में अलर्ट

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में आए अचानक बदलाव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में सक्रिय मजबूत वेदर सिस्टम के कारण राजधानी भोपाल और इंदौर सहित 30 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति 5 अप्रैल तक बनी रहेगी, जिससे फसलों को नुकसान पहुँचने की आशंका है।

निमाड़ में ओलों की मार, 50 किमी की रफ्तार से आंधी आ सकता है.

गुरुवार को निमाड़ क्षेत्र के धार, बड़वानी और झाबुआ जिलों में ओले गिरने की प्रबल संभावना है। वहीं, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

हैरानी की बात यह है कि एक तरफ बारिश का अलर्ट है, तो दूसरी तरफ सूरज के तेवर भी ढीले नहीं पड़े हैं। नर्मदापुरम में बुधवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास हो रहा है

प्रमुख शहरों का तापमान

नर्मदापुरम: 40.0°

जबलपुर: 38.4°

भोपाल: 37.4°

इंदौर: 36.5°

ग्वालियर: 36.1°

 

7 अप्रैल से फिर सक्रिय होगा नया सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय है। 7 अप्रैल से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत में सक्रिय होगा, जिसका असर मध्यप्रदेश में 10 अप्रैल तक रहेगा। इसके बाद ही प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का दौर शुरू होगा, जिसमें पारा 45 डिग्री तक जा सकता है. महाराष्ट्र कें कई जिले में बारिश की संभावना है!

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

KTPS को एनर्जी सेफ्टी बूस्टर का पहला रैक: CM फडणवीस की हरी झंडी

KTPS को एनर्जी सेफ्टी बूस्टर का पहला रैक: CM फडणवीस की हरी झंडी टेकचंद्र सनोडिया …

कर्करोगग्रस्तांना आर्थिक मदत करणे हेच तुकडोजी महाराजांचे आत्म-समाधान 

कर्करोगग्रस्तांना आर्थिक मदत करणे हेच तुकडोजी महाराजांचे आत्म-समाधान टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: ९८२२५५०२२०   अमरावती. गुरुकुंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *