घोगली के महानुभावनगर बसाहत मे हनुमान जयंती महोत्सव
टेकचंद्र शास्त्री:
9822550220
नागपुर जिला के कोराडी समीपस्थ मौजा घोगली के महानुभाव नगर में संकटमोचन हनुमान मंदिर देवस्थान मे श्री हनुमान जयंती महोत्सव विधिवत श्रद्धापूर्वक मनाया गया. प्रात: हनुमान जी महाराज की बिग्रह का गंगाजल पंच्चमृत अभिषेक पश्चात सिंदुर लेपन और मंत्रोच्चारण द्धारा विधिवत पूजन-अर्चना की गई .प्रातःकालीन मध्यानकालीन और संध्याकालीन पूजन-अर्चन और आरती की गई.इस मौके पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ से परिसर गूंज उठा.प्रात:काल से शायंकाल 9 बजे तक श्रद्धालुओं का हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन के लिए भक्तजनों का आना जाना लगा रहा.इस मौके पर स्वादिष्ट भोजन महाप्रसाद वितरण किया गया.नागरिकों ने श्रद्धाभाव से महाप्रसाद ग्रहण किया.
जिसमे घोगली महानुभाव नगर परिसर के समस्त नागरिक जनता -जनार्दन महिला-पुरुषों और बालक बालिकाओं ने बढचढ हिस्सा लिया. श्री हनुमान जी महाराज की जन्मोत्सव आयोजन के सफलतार्थ भागवत प्रसाद सनोडिया, सुशिल तिवारी, गोपाल उमाटे,महेश शुक्ला, श्रीराम नखाते,पुरुषोत्तम चिंचमलकर, युवराज बिसेन,दिनेश कोल्हे
शेखर आदमनेमिलिंद गाडेकर
गोपाल बन्देवार,रोहित क्षीरसागर ,प्रमोद महराज फुलझेले,महादेव नेवारे
दमाहे,विशाल ईवनाते
राकेश लाईनमैन,सचिन मडा़मे
राम भाऊ पटले,संकेत गोंडाने
चन्द्र शेखर अर्खेल,गणेश चानेकर,नामदेव राऊत,किरन परनामी,शत्रुघ्न राजुरक,
राजेश पामुलकर,सचिन जड़ीतकर,बाबु राव राऊत,दिनेश येड़े इत्यादी अनेक गणमान्य नागरिक जनता-जनार्दनों ने अथक प्रयास किया,
विश्वभारत News Website