Breaking News

एलपीजी टैंकर में हुआ ब्लास्ट! 2 की दर्दनाक मौत 50 झुलसे

Advertisements

एलपीजी टैंकर में हुआ ब्लास्ट! 2 की दर्दनाक मौत 50 झुलसे

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

होशियारपुर। पंजाब के जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एलपीजी टैंकर और एक अन्य वाहन के बीच टक्कर के बाद हुए भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग झुलस गए. यह हादसा होशियारपुर के मदियाला अड्डा इलाके के पास शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे हुआ. अधिकारियों के अनुसार, एलपीजी टैंकर की दूसरे वाहन से टक्कर के बाद गैस का रिसाव होने लगा, जिससे लगी आग ने आस-पास के इलाके की 15 से ज्यादा दुकानों और चार-पांच रिहायशी घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की चपेट में कई ग्रामीण फंस गए, जिनमें से कई पहले से ही सो रहे थे, जिससे उन्हें भागने का ज्यादा समय नहीं मिला. मंडियाला गांव में आग लगने की घटना स्थल पर पंजाब के मंत्री रवजोत सिंह ने कहा, ‘स्थिति ऐसी है कि उसे बयान नहीं किया जा सकता. बहुत दुखद हादसा हुआ है. अभी तक पता नहीं चला है कि कितने लोग लापता हैं. लोग कह रहे हैं कि एक टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद गैस लीक होने से धमाका हुआ. आग काफी फैल गई है.

बताते हैं कि तेज हवाओं के कारण गैस फैलता गया और उसके साथ साथ आग भी बढ़ती गई. ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े. घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. अस्पताल के सिविल सर्जन पवन कुमार ने बताया कि लगभग 5-7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के घटना के समय रोने चीखने और चिल्लाने का आबाज से लोगों के रोंगटे खडे होकर रहे थे. घटना की खबर से पूरे इलाके मे हाहाकार मच गया.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अशोक खरात करायचा योनी पूजा : महिलांना द्यायचा मूत्र आणि वायग्रा

भोंदूबाबा अशोक खरात याचे अनेक काळे कारनामे दिवसेंदिवस समोर येत आहेत. ज्योतिषी सांगण्याच्या नावाखाली त्याने …

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट : उपजिल्हाधिकारी गोत्यात

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट भोंदू अशोक खरातच्या अटकेच्या अवघ्या तीन दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *