Breaking News

सिवनी में श्रद्धालुओं की भीड़ में जेब कतरे शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में

Advertisements

सिवनी में श्रद्धालुओं की भीड़ में जेब कतरे शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में

Advertisements

 

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

सिवनी। पुलिस ने चोरी का मशरुका बरामद कर जेल दिया गया है. कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा हैं जो इसी क्रम में चोरी की 01 घटना का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया हैं।दरअसल मे शातिर जेब कतरे गैंग के नाम और पता की सूचि सिवनी पुलिस के पास सुरक्षित रहती है.

दिनांक 02/04/2026 को प्रार्थी अमित राजपूत पिता भरतसिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष निवासी खेरीटेक सिवनी द्वारा थाना कोतवाली सिवनी में रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 02/04/2026 को हनुमान जन्मोत्सव में पूजा पाठ करने के दौरान रात्रि करीब 08/00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके जेब में रखे नकदी करीबन 17000/- रुपये चोरी कर लिया है, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को अंजाम देने करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई एवं घटना स्थल बालस्वरूप हनुमान मंदिर के आसपास संदिग्ध के संबंध में आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रार्थी का पीछा करने वाले एक संदिग्ध की पहचान इस्लाम खान पिता असलम खान निवासी टिग्गा मोहल्ला सिवनी के रूप में हुई जिसकी तलाश की जाकर पूछताछ की गई जिसने पूछताछ पर प्रार्थी के जेब से पैसे निकालने की बात स्वीकार की तथा कुछ पैसे खर्च कर लेना तथा 7250 रुपये पास में होना बताने पर रुपयों की विधिवत् जप्ती एवं गिरफ्तारी की जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी इस्लाम खान के विरूध्द पूर्व में भी थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 66/2021 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द है।

जप्ती:- 7250 रुपये नकदी एवं 01 पर्स।

गिरफ्तार आरोपी – इस्लाम खान पिता असलम खान उम्र 30 वर्ष निवासी टिग्गा मोहल्ला सिवनी

सराहनीय कार्यः थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, प्र. आर. संजय यादव, मनोज पाल, आर. मुकेश चौरिया, राजेन्द्र राजपूत की विशेष भूमिका रहीं हैं

सिवनी (मध्य प्रदेश) में हाल ही में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और मंदिरों में जेब काटने वाले शातिर चोरों के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई की है।

ताजा घटनाओं और उपलब्ध जानकारी के अनुसार:

मंदिर से पर्स उड़ाने वाला चोर: अप्रैल 2026 में सिवनी पुलिस ने एक ऐसे शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार किया है, जिसने मंदिर से एक श्रद्धालु का पर्स उड़ाया था और ₹17,000 लेकर फरार हो गया था। इस चोर की गिरफ्तारी के समाचार और फुटेज दैनिक भास्कर पर उपलब्ध हैं।

4 चोरों की गिरफ्तारी: फरवरी 2026 में सिवनी की कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक किशोर भी शामिल था। इनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया था।

ज्वेलरी दुकान में चोरी: सिवनी में 4 शातिर महिलाओं के एक गैंग द्वारा ज्वेलरी दुकान में चोरी करने की वारदात भी सामने आई है, जिसकी खबर YouTube पर उपलब्ध है

सावधानी के लिए सुझाव:

सिवनी पुलिस और स्थानीय समाचार माध्यम भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बस स्टैंड, बाजारों और मंदिरों में अपनी जेब और कीमती सामान के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हैं। यदि आप किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखें या आपके साथ ऐसी घटना हो, तो तत्काल स्थानीय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें। आप आधिकारिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कन्या की भ्रूण हत्या की वजह से घट रही है लडकियों की जनसंख्या

कन्या की भ्रूण हत्या की वजह से घट रही है लडकियों की जनसंख्या टेकचंद्र सनोडिया …

प्यार मे पागल 25 साल की चाची को 16 साल के भतीजे से हुआ प्‍यार

प्यार मे पागल 25 साल की चाची को 16 साल के भतीजे से हुआ प्‍यार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *