Breaking News

पत्नी ने मायके से दहेज़ नहीं लाई तो जिंदा जलाया : आरोपी पति गिरफ्तार

Advertisements

पत्नी ने मायके से दहेज़ नहीं लाई तो जिंदा जलाया : आरोपी पति गिरफ्तार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

ग्रेटर नोएडा, उत्तरप्रदेश के सिरसा गांव में पत्नी ने अपने मायके से मनचाहा दहेज नहीं लाने पर जिंदा जलाकर मारने की खौफनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वारदात को पति और ससुराल वालों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। महिला की बहन ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि साल 2016 में दोनों बहनों की एक ही परिवार में शादी हुई थी। मृत महिला की पहचान निक्की के तौर पर हुई है। महिला की बहन कंचन ने बताया कि शादी में लड़के वालों को एसयूवी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद वह और दहेज मांगते रहे। जानकारी के मुताबिक पति ने पत्नी को उनके बेटे के सामने आग लगा दी।

 

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसमें पति, सास, ससुर और देवर शामिल है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गुरुवार रात को निक्की को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिवारवालों को सौंप दिया गया। कंचन ने बताया कि शादी के बाद उन लोगों ने 35 लाख रुपए मांगे। हमने उन्हें एक और गाड़ी भी दी थी लेकिन उनकी मांग बढ़ती गई और वह लगातार निक्की को प्रताड़ित करते रहे। वहीं, महिला के मासूम बेटे का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहा है कि पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया। पुलिस के मुताबिक रूपबास गांव निवासी कंचन और निक्की की शादी साल 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और विपिन के साथ हुई थी। शुक्रवार को कासना कोतवाली पहुंचे परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में पहले दो गाड़ियां दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 35 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।

कंचन ने बताया कि गुरुवार की रात उसकी बहन निक्की के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पेट्रोल डाल कर उसे जला दिया गया। कंचन ने पड़ोसियों की मदद से निक्की को पहले ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद हालत गंभीर होने दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निक्की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में कंचन की शिकायत पर निक्की के पति विपिन, कंचन के पति रोहित और सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई शुरु है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *