Breaking News

भाजपा की कूटनीति के चलते कांग्रेसियों ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन

भाजपा की कूटनीति के चलते कांग्रेसियों ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

 

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा की कूटनीति के शिकार नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेस नेताओं द्वारा कलेक्टर के बजाए कुत्ते को ज्ञापन सौंपने के मामले में अब मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है।

हालही में मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा छिंदवाड़ा में एक कुत्ते को ज्ञापन सौंपने के मामले पर अब सियासत गरमाने लगी है। भाजपा ने इस मामले पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के इस कार्य को बाबा साहब के संविधान का अपमान बता दिया है। भाजपा नेता और भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने नेता प्रतिपक्ष जैसे गरिमामयी संवैधानिक पद की मर्यादा को भूलते हुए, जिस प्रकार की भाषा और सोच का परिचय दिया है, वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देतते हुए कहा कि, नेता प्रतिपक्ष का पद जनता द्वारा सौंपा गया एक गंभीर और जिम्मेदार दायित्व होता है। लेकिन उमंग सिंगार ने इसे मजाक बनाकर रख दिया है। उनका बयान दर्शाता है कि, वो न सिर्फ लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना कर रहे हैं, बल्कि भाषा की गरिमा भी भूल गए हैं।

भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ताकत समझना है तो नेहरू-इंदिरा से पूछो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संविधान को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रसेवा के कार्य में निरंतर संलग्न है। बाबासाहब डा भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान ही संघ की प्रेरणा है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री जैसे पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देशभक्ति और अनुशासन से प्रभावित होकर उसे गणतंत्र दिवस की परेड में आमंत्रित कर चुके हैं।

कांग्रेस पर रामेश्वर का हमला

उन्होंने छिंदवाड़ा के कलेक्टर जैसे सम्मानजनक पद पर बैठे अधिकारी को ‘चड्डी’ जैसे आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों से संबोधित किए जाने को उनके मानसिक दिवालियापन और राजनीतिक हताशा का प्रमाण बताया है।

कांग्रेस कलेक्ट्रेट में कुत्ते को सौंप आई थी ज्ञापन

आपको बता दें कि, बुधवार को छिंदवाड़ा में किसान बचाओ आंदोलन हुआ था। उस दौरान पूर्व सांसद नकुलनाथ, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत 20 विधायकों के साथ साथ कई दिग्गज नेताओं ने हुंकार भरी और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। वहीं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। इस दौरान कलेक्टर दफ्तर में नहीं मिले, जिसके चलते कांग्रेस कुत्ते को ज्ञापन सौंप दिया था। नागरिकों ने कांग्रेस को जमकर कोषा है तो अनेक लोगों ने इसे भाजपा की कूटनीतिक चाल बताया है.नगरवासियों के तर्कसंगत बयान के मुताबिक कांग्रेस ने कलेक्टर के बजाए कुत्ते को ज्ञापन सौंपने के लिए भाजपा ने ही कांग्रेसियों को उकसाया है.इससे निकट भविष्य मे कांग्रेस पार्टी को सरकारी यंत्रणा की नजर से उतरना तय है. दरअसल मे भाजपा की इस कूटनीति को कांग्रेसी अभि तक समझ नहीं पाए रहे हैं.

About विश्व भारत

Check Also

आज पावसाचा अंदाज कुठे?

आज पावसाचा अंदाज कुठे? अतिमुसळधार पाऊस (ऑरेंज अलर्ट) मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, रायगड, सिंधुदुर्ग पुणे …

मुंबई मार्केट कमेटी में उपाध्यक्ष आमधरे ने नागपुर की बढाई शान

मुंबई मार्केट कमेटी में उपाध्यक्ष आमधरे ने नागपुर की शान बढाई   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *