Breaking News

OYO होटल में पकड़े गए संभ्रांत घराने के युवक-युवतियां

Advertisements

OYO होटल में पकड़े गए संभ्रांत घराने के युवक-युवतियां

Advertisements

 

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर प्रशासन ने नानौता-सहारनपुर रोड पर स्थित एक ओयो होटल पर बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया है. पुलिस विभाग को लंबे समय से इस होटल ओयो में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. इसी क्रम में आज एसडीएम रामपुर मनिहारान डॉ. पूर्वा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक होटल पर छापा मार कार्रवाई की.इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने होटल के कई कमरों की तलाशी ली.

इस दौरान दर्जनभर से अधिक संभ्रांत घराने के उच्च शिक्षित युवक युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए. पुलिस ने मौके से सभी को हिरासत में ले लिया. वहीं होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में होटल के संचालन में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने बताया कि होटल को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए यह संयुक्त कार्रवाई की गई.

जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन सुरक्षा और कानूनी नियमों की घोर अनदेखी कर रहा था. इसी कारण प्रशासन ने होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया. एसडीएम ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध या अनैतिक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और होटल कारोबारियों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है.इस कार्रवाई में अनेकानेक नेता,व्यायारियों और उधोगपतियों के उच्च शिक्षित लडके और लडकियों का समावेश बताया जा रहा है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *