Breaking News

कुतों की दहशत : खेत जा रहे बालक पर किया हमला

Advertisements

कुतों की दहशत : खेत जा रहे बालक पर किया हमला

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

बहराइच। उत्तरप्रदेश में कुत्तों की दहशत फैली है. रविवार को खेत गए बालक पर कुत्तों ने हमला कर उसकी नाक चबा डाली. कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा.

यूपी के श्रावस्ती में कुत्तों की दहशत फैली है. रविवार को खेत गए बालक पर कुत्तों ने हमला कर उसकी नाक चबा डाली. कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा। घायल किशोर को गिलौला सीएचसी से बहराइच मेडिकल कालेज रेफर किए जाने पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर बनी हुई देख लखनऊ केजीएएमयू रेफर कर दिया गया है. कुत्तों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण दहशत में है.

श्रावस्ती जिले के गिलौला थाने के भौसहवा निवासी कृष वर्मा (12) पुत्र मोहनलाल घर रविवार को द बजे घर से थोड़ी दूर स्थित खेत जा रहा था. रास्ते में मिले कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बालक जान बचा कर भागा. उसे एक कुत्ते ने पटक कर नोंचना शुरू कर दिया. इसके बाद उसके चेहरे पर हमला किया. नाक चबाकर खा गया. बालक की चीख पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने कुत्तों को कड़ी मशक्कत कर खदेड़ा.

परिजन घायल बालक को गिलौला सीएचसी लाए. चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बनी हुई देख बहराइच मेडिकल कालेज रेफर कर दिया. क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *