Breaking News

PM मोदी के सेवानिवृत्ती के बाद नितिन गडकरी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

Advertisements

PM मोदी के सेवानिवृत्ती के बाद नितिन गडकरी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आदर्श उत्तराधिकारी बताया है। उन्होंने नितिन गडकरी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की बात कही क्योंकि वे आम आदमी के साथ हैं और उन्होंने देश के विकास के लिए अच्छे कार्य किए हैं। गोपालकृष्ण ने मोहन भागवत के 75 वर्ष की आयु में पद छोड़ने वाले बयान का भी उल्लेख किया है।

कर्नाटक कांग्रेस ने नितिन गडकरी को पीएम पद का उम्मीदवार बताकर देश की जनता-जनार्दन को चौंका दिया है.

PTI न्यूज ऐजेंशी के मुताबिक,शिवमोगा कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने सत्तारूढ़ भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आदर्श उत्तराधिकारी बताया है।उन्होंने पीएम मोदी को 75 वर्ष की आयु में पद छोड़ने की सलाह देते हुए कहा कि ”गडकरी को देश का अगला प्रधानमंत्री होना चाहिए, क्योंकि वे आम आदमी के साथ जुडे हुए हैं। उन्होंने देश के विकास के लिए अच्छे कार्य किए हैं, जैसे कि हाईवे और अन्य चीजों के संदर्भ में। देश के लोग उनकी सेवा और उनके व्यक्तित्व को जानते हैं।”

किस संदर्भ में कही ये बात?

यह टिप्पणी वर्ष 2009 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के हालिया बयानों के संदर्भ में आई है, जिसमें उन्होंने 75 वर्ष की आयु में नेताओं के पद छोड़ने की बात की थी। विगत बुधवार को नागपुर में 74 वर्षीय संघ प्रमुख भागवत ने संघ विचारक दिवंगत मोरोपंत पिंगले के उस कथन का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने 75 वर्ष की आयु के बाद पद छोड़ने की बात कही थी। कि देश का अगला प्रधान मंत्री

‘नितिन गडकरी को होना चाहिए

गोपालकृष्ण ने कहा, ”गडकरी को देश का अगला प्रधानमंत्री होना चाहिए, क्योंकि वे देश के विकास के लिए अच्छे कार्य किए हैं, जैसे कि हाईवे और अन्य चीजों के संदर्भ में। देश के लोग उनकी सेवा और उनके व्यक्तित्व को जानते हैं।”

कांग्रेस विधायक गोपालकृष्ण ने शनिवार को गडकरी के एक कथन का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने देश के गरीबों के प्रति ¨चता व्यक्त की थी और कहा था कि अमीर और अमीर हो रहे हैं। इसको देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि उनके पास देश के विकास का एक विचार है और ऐसे लोगों को (प्रधानमंत्री) बनाया जाना चाहिए। मोहन भागवत ने संकेत दिया है कि जो 75 वर्ष के हैं, उन्हें पद छोड़ना होगा। इसलिए मुझे लगता है कि गडकरी का समय आ गया है।’

‘मुझे मिला था प्रधानमंत्री बनने का ऑफर’, नितिन गडकरी के दावे पर क्या बोले संजय राउत?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की CM शिवराज की तारीफ की और बोले- सात साल से लगातार कृषि में नंबर वन रहे इस फंसे प्रोजेक्ट पूरे होने से 27 हजार किमी बढ़ जाएगा ह

उन्होंने यह भी दावा किया कि वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को 75 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कहा, ”भाजपा के पापियों ने उन्हें (येदियुरप्पा) आंसुओं के साथ इस्तीफा देने पर मजबूर किया, फिर मोदी जी से भिन्न व्यवहार क्यों?”उन्होंने आगे कहा कि क्या येदियुरप्पा को पद छोड़ने के लिए मोदी के निर्देश पर मजबूर नहीं किया गया था? मोहन भागवत ने यही कहा है कि 75 वर्ष की आयु के बाद किसी को भी सत्ता में नहीं रहना चाहिए और दूसरों को अवसर प्रदान किया जाना चाहिए, इसलिए मुझे लगता है कि इसीलिए नितिन गडकरी को यह अवसर दिया जाना चाहिए।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *